काम की बात: दिल्ली से सीधे पहुंचेंगे मसूरी; देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यह बाईपास, पूरा प्लान

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में ट्रैफिक कम करने के लिए (NHAI) 716 करोड़ की लागत से 12 किमी लंबा 4-लेन बाईपास बना रहा है। यह बाईपास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा, जिससे सैलानी जाम में फंसे बिना सीधे मसूरी और पांवटा साहिब पहुंच सकेंगे।

delhi dehradun expressway
देहरादून में ट्रैफिक लोड कम करने के लिए NHAI की ओर से एक बाईपास का निर्माण किया जा रहा है।

देहरादून में लगातार ट्रैफिक जाम से जूझ रही सड़कों पर लोड कम करने के लिए एक 12 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से बनाया जा रहा यह फोर लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड बाईपास सीधे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। 716 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बाइपास की मदद से दिल्‍ली के पर्यटक देहरादून के जाम में फंसे बिना सीधे मसूरी और पांवटा साहिब तक आवाजाही कर सकेंगे।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यह बाईपास

'एनडीटीवी इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोर लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड बाईपास झाझरा से शुरू होकर एनएच-7 के पांवटा साहिब-बल्लूपुर सेक्शन को जोड़ेगा और अशरोड़ी चेक पोस्ट के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से मिलेगा। इस प्रोजेक्ट पर जोरशोर से काम चल रहा है। इसके अप्रैल 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह फोर लेन बाईपास एक वैकल्पिक दक्षिण-पश्चिमी रास्ते के तौर पर काम करेगा।

देहरादून के जाम से मिलेगा छुटकारा

यह देहरादून शहर के बीच से वाहनों को सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया, विकासनगर, हरबर्टपुर और हिमाचल प्रदेश में पांवटा साहिब की ओर डायवर्ट कर देगा। देहरादून बाईपास बन जाने के बाद दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को देहरादून शहर में लगने वाले जाम के झाम से राहत मिलेगी। ये वाहन देहरादून सिटी के बाहर से ही मसूरी, ऋषिकेश, विकासनगर और हिमाचल के पांवटा साहिब के रास्ते पर निकल जाएंगे।

अंतर-राज्यीय कनेक्टिविटी भी होगी बेहतर

यह फोर लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड बाईपास की मदद से दिल्ली की ओर से आने वाले सैलानियों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी और उनका काफी समय बचेगा। यह बाईपास दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के माध्यम से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के साथ अंतर-राज्यीय कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाएगा।

फर्राटा भरेंगे वाहन

इस बाईपास पर वाहन तेज स्पीड में फर्राटा भर सकेंगे क्योंकि इसकी डिजाइन स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। कुछ हिस्सों में यह 80 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। हाईवे की चौड़ाई भी 30 मीटर रखी गई है ताकि जंगल को नुकसान पहुंचने से बचाया जा सके।

माल ढुलाई में भी आएगी तेजी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले पर्यटकों को बाईपास बनने के बाद देहरादून के ट्रैफिक से नहीं जूझना पड़ेगा। इस बायपास की मदद से दिल्ली से आने वाले सैलानी अपने वाहनों के साथ मसूरी तक तेजी से पहुंच सकेंगे और उनकी यात्रा का समय 30 से 40 मिनट तक बच जाएगा। इस बाईपास की मदद से इंडस्ट्री को भी लाभ होगा। इंडस्ट्रियल इलाकों में माल की ढुलाई तेज की जा सकेगी।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली से सीधे पहुंचेंगे मसूरी; देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यह बाईपास, प्लान