दिल्ली के पॉश इलाके में बैट और चाकू से वार कर महिला की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार; बोला- काला जादू करती थी

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

साउथ-ईस्ट दिल्ली में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला पर बैट और चाकू से हमला किया गया। हत्या के बाद आरोपी भागा नहीं और वहीं मौजूद रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Murder

साउथ-ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित कैलाश हिल्स में कथित तौर पर महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। महिला के घर से एक बैट और चाकू पाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि बैट और चाकू से हमला कर महिला को मौत के घाट उतार गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ बल्कि वहीं पर मौजूद था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की असल वजहों का पता लगाया जा सके। आरोपी की पहचान मनीष गुप्ता के रूप में हुई है और वह पेशे से डॉक्टर है।

बतौर मेड काम करती थी

मृतका की पहचान मीना के रूप में हुई है और वह बतौर मेड काम करती थी। पुलिस को 11 बजकर 36 मिनट पर सूचना मिली थी। पुलिस को बताया गया था कि एक बिल्डिंग की छत पर महिला की हत्या कर दी गई है और वह खून से लथपथ पड़ी है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ-ईस्ट) हेमंत तिवारी ने बताया कि 'सूचना मिलते ही एक टीम को रवाना कर दिया गया था। टीम को महिला का शव मिला है। करीब 50 वर्षीय एक आदमी शव के पास ही था।'

शुरुआती जांच में क्या बोला आरोपी?

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने महिला पर कथित तौर पर बैट से हमला करने और फिर चाकू गोदने की बात स्वीकार की है। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था और उससे लगातार पूछताछ जारी है। वहीं एनडीटीवी में छपी एक खबर के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर ने पुलिस को बताया है कि उसने हत्या इसलिए की क्योंकि महिला काला जादू करती थी जिससे उसके घर में शांति नहीं थी। काला जादू के वजह से डॉक्टर का पूरा परिवार परेशान था।

पुलिस को क्या शक?

पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे कोई निजी विवाद हो सकता है। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है ताकि असल कारणों का पता लग सके। पुलिस हत्या किन परिस्थितियों में हुई और मृतक महिला और आरोपी के बीच क्या विवाद था इसका पता लगाने में जुटी है।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

पुलिस की एक क्राइम टीम ने भी घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कर सबूत इकट्ठा कर लिए हैं। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी वीडियो खंगाले हैं और साथ ही पड़ोसियों से भी पूछताछ की है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और केस दर्ज कर लिया गया है।

मृतक महिला के बेटे ने क्या बताया?

वहीं मृतक महिला के परिवारवालों पूरी तरह से हैरान हैं। महिला के बेटे रॉबिन के मुताबिक, जब वे घर से निकली थीं तो ठीक-ठाक थीं। किसी ने मुझे कॉल कर बताया कि उनकी मौत हो गई है। वे करीब 15 साल से वहां बतौर मेड काम कर रही थीं। वे रोज की तरह सुबह 7 बजे निकलीं और 9 बजे पहुंच गई थीं।'

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।