'वो मर जाएंगे तब आपको तसल्ली मिलेगी'… वांगचुक के लिए पुलिस अधिकारी से क्यों भिड़े अभिजीत दीपके?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षाविद एवं पर्यावरणविद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 16वां दिन है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके एक पुलिस अधिकारी से भिड़ते नजर आए।

कॉकरोच जनता पार्टी (काजपा) के बैनर तले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर शिक्षाविद एवं पर्यावरणविद सोनम वांगचुक का जंतर-मंतर पर आज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 16वां दिन है। एक तरफ जहां वांगचुक की सेहत और बिगड़ती जा रही और वजन कम होता जा रहा है दूसरी तरफ काजपा के फाउंडर अभिजीत दीपके उन्हें किसी तरह की तकलीफ न हो इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। दीपके ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।
अभिजीत दीपके एकबार फिर एक पुलिस अधिकारी के सामने हाथ जोड़ते नजर आए हैं। वजह थी सोनम वांगचुक को धूप से बचाना। वांगचुक को धूप न लगे इसके लिए स्टेज को तिरपाल से ढका गया। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने इसपर आपत्ति जताई और कहा कि स्टेज पर धूप कहां आ रही है?
वांगचुक को धूप से बचाने की जद्दोजहद
दीपके इस दौरान पुलिस अधिकारी से कहते हैं ‘हाथ जोड़ रहा हूं सर। उस इंसान (वांगचुक) को धूप लग रही है मुश्किल में है वो क्यों इतनी दिक्कतें खड़ी कर रहे हो? आपको दिख नहीं रहा कि धूप आ रही है। क्यों जीना हराम कर रखा है।’
दीपके बोले - वो मर जाएंगे तब तसल्ली मिलेगी?
इस दौरान पुलिस अधिकारी ने दीपके से कहा कि वे तिरपाल हटाकर दिखाएं कि धूप कहां पर आ रही है। इसपर दीपके और भड़क गए और कहा ‘हटा कर दिखाओ मतलब आपको दिख नहीं रहा। उनको धूप लग रही है सर हाथ जोड़ रहा हूं। वो मर जाएंगे तब आपको तसल्ली मिलेगी? उनको धूप लग रही है तभी तो लगाया न इससे पहले इतने दिन लगाया था क्या हमने? जब धूप नहीं थी तो हमने नहीं लगाया था।’
तीन दिन पहले भी जोड़े थे हाथ
यह पहला मौका नहीं है जब दीपके ने पुलिस के आगे हाथ जोड़े बल्कि वे कई बार ऐसा कर चुके हैं। इससे पहले भी दीपके ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे हाथ के साथ-साथ पुलिस के पैर पकड़ते हुए तक नजर आए थे। तब दीपके तब अपनी टीम के लिए टेंट लगाने की अनुमति मांगने के लिए पुलिस के आगे गिड़गिड़ाए थे। उनका कहना था कि रात भर बारिश होती रही और भूख हड़ताल पर बैठे लोग सो नहीं सके और उनका सामान तक भीग गया।
20 जुलाई को संसद तक मार्च
आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के अलावा परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के कारण आत्महत्या करने वाले स्टूडेंट्स के परिवारों के लिए एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे की भी मांग कर रही है। काजपा 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने का भी एलान कर चुकी है।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


