जब जुर्म हो रहा होता है, पुलिस गायब होती है… दिल्ली में निर्भया जैसी वारदात पर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली में चलती बस में निर्भया जैसी वारदात पर पुलिस को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा है कि जब जुर्म हो रहा होता है तो दिल्ली पुलिस गायब रहती है।

देश की राजधानी में एकबार फिर निर्भया जैसा कांड सामने आया है। चलती बस में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की के साथ परी चौक से कश्मीरी गेट करीब 47 किलोमीटर की दूरी के दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया।
लड़की के साथ इस कथित हैवानियत पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी प्रतिक्रिया दी है। दीपके ने एकबार फिर दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। दीपके ने एक्स पर लिखा 'जब असल में किसी अपराध को अंजाम दिया जा रहा होता है तो दिल्ली पुलिस गायब रहती है। ये तभी सामने आते हैं जब उन्हें बच्चों पर बेरहमी से हमला करना होता है।'
चार को चलती बस में वारदात को दिया अंजाम
दरअसल यह वारदात चार अगस्त की है। छात्रा घरवालों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थी। इसके बाद नोएडा सेक्टर 63 की ओर जा रही बस में सवार हुई तो बस कंडक्टर और ड्राइवर ने कथित तौर पर मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। इसके बा रिंग रोड पर लड़की को उतार कर मौके से फरार हो गए। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नाराज होकर घर से निकली थी
पीड़िता परिवार सहित मैनपुरी जिल के एक गांव में रहती है। वह स्थानीय सरकार इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि तीन अगस्त को उसकी मां ने पढ़ाई नहीं करने पर डांट लगाई थी। इससे नाराज होकर वह अगले दिन बिना बताए घर से निकल गई थी। वह नोएडा सेक्टर-63 में चचेरे भाई के पास आने के लिए बस में सवार हुई थी। लड़की ने पुलिस को बताया है कि नोएडा में भारी बारिश और अंधेरा होने से वह गलती से पर चौक पर उतर गई थी।
दूसरी बस में बैठी और मिल गए हैवान
लड़की के मुताबिक, इसी दौरान एक अन्य बस आई और उसे रुकवाकर बैठ गई। इस दौरान बस में कई सवारी नहीं थी। बस चलने के साथ ही कंडक्टर ने अश्लील हरकत करना शुरू कर दी थी। इसके बाद कंडक्टर और बस ड्राइवर ने गैंगरेप को अंजाम दिया।
गैंगरेप के बाद धमकी भी मिली
पुलिस ने बताया है कि इसके बाद लड़की को घटना के बारे में किसी को बताने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बस को फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। कंडक्टर का नाम संदीप है तो वहीं ड्राइवर का नाम कुलदीप है।


