‘इस तरह गालियां देना ठीक नहीं’… अरविंद केजरीवाल ने जताई नाराजगी, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल पर केंद्र सरकार को घेरनेकी कोशिश की है। केजरीवाल ने कहा है कि विरोध करने वालों को गालियां देना ठीक नहीं है। केजरीवाल ने लोकतंत्र का हवाला दिया और देशवासियों को देशभक्त कहा है।

Arvind kejriwal

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर एकबार फिर सरकार को घेरने की कोशिश की है। केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि एथेनॉल पर बोलने वाले हर आम आदमी को सरकार तरह-तरह की गाली दे रही है।

केजरीवाल ने कहा कि ‘पिछले कुछ दिनों से मैं देख रहा हूं कि जो भी लोग ई-20 पेट्रोल का विरोध करते हैं उन्हें इनके मंत्री सरकार के मंत्री गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। कभी कहते हैं ये देशद्रोही हैं तो कभी कहते हैं कि पेट्रोल लॉबी के दलाल हैं। कभी कहते हैं कि बेरोजगार सामाजिक कार्यकर्ता हैं। ये कुछ-कुछ गालियां दे रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि इतना अहंकार ठीक नहीं है।’

केजरीवाल ने दिया लोकतंत्र का हवाला

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा ‘ये जीतने लोग ई-20 के बारे में बोल रहे हैं वे सभी इससे दुखी हैं। ये सब हमारे ही देश के लोग हैं, देशद्रोही नहीं देशभक्त हैं। 140 करोड़ लोग देशभक्त हैं। इन्हें इस तरह से गालियां देना ठीक नहीं है। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि इन्हें इस तरह से गाली नहीं देनी चाहिए। हम लोकतंत्र में रहते हैं इनकी बातें सुनिए। सरकार का फर्ज है कि इनकी जो भी शिकायतें हैं उन्हें सुनकर ठीक करें।’

पेट्रोल की कीमत पर भी उठाए सवाल

आपको बता दें कि केजरीवाल ने इससे पहले पेट्रोल की कीमत को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है फिर भी पेट्रोल महंगा ही बेचा जा रहा है। केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पेट्रोल की कीमत मौजूदा समय में 82 रुपये प्रति लीटर होनी चाहिए। केजरीवाल ने इसके पीछे तर्क दिया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल आ चुकी है, तो फिर देश में पेट्रोल के दाम कम क्यों नहीं हुए? आप संयोजक ने इतनी बड़ी वैश्विक गिरावट के बावजूद लगातार महंगा पेट्रोल बेचने पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

रविवार को दिल्ली में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

आम आदमी पार्टी रविवार को दिल्ली में सुंदरकांड पाठ का आयोजन करने जा रही है। इसके जरिए राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार को घेरने की कोशिश की जाएगी। यह पाठ रोहिणी सेक्टर 10 में स्थित जापानी पार्क में होगा। इसके बाद सिग्नेचर कैंपेन (हस्ताक्षर अभियान) चलाया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली में जगह-जगह हनुमान चालीसा के पाठ रखे जाएंगे। लोग सिग्नेचर कैंपेन करेंगे जिसमें एक आम नागरिक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम चिट्ठी पर हस्ताक्षर किया जाएगा।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्ली‘इस तरह गालियां देना ठीक नहीं’… अरविंद केजरीवाल ने किस बात पर जताई नाराजगी?