बंगला साहिब में प्रदर्शकारियों के घुसने पर मचा बवाल, गुरुद्वारा कमेटी ने चेताया; BJP और AAP भिड़े

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बंगला साहिब में प्रदर्शकारियों के घुसने पर बवाल मच गया है। गुरुद्वारा कमेटी ने इसे लेकर चेताया है। वहीं BJP और AAP एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Delhi Protest
गुरुद्वारा बंगला साहिब में प्रदर्शनकारी घुसे तो पुलिस ने बाहर निकाला। (PTI Photo)

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बंग्ला साहिबर गुरुद्वारा में प्रदर्शनकारियों के घुसने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा ने इसके लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि इससे गुरु घर की मर्यादा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि गुरुद्वारे में पुलिस भेजकर सिखों की आस्था और गुरुद्वारों की मर्यादा का उल्लंघन किया है।

राजनीतिक बयानबाजी के बीच दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजिंग कमेटी (DSGMC) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने एक वीडियो जारी कर इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है और साथ ही सख्त हिदायत भी दी है। उन्होंने कहा है कि 'आज दिल्ली के अंदर प्रोटेस्ट के वजह से इतनी गंदी राजनीति आम आदमी पार्टी के नेताओं ने करनी शुरू कर दी और गुरु घरों को बदनाम करना शुरू कर दिया। गुरुद्वारा साहब जो हर वर्ग के लोगों के लिए खुला है वहां पर प्रदर्शनकारी जबरदस्ती गुरुद्वारा साहब के हॉल में अंदर घुसने की कोशिश करते हैं। हमारे स्टाफ की तरफ से जब रोका गया तो गुरुद्वारा के परिसर के अंदर बैठकर नारेबाजी की और हाथ में पोस्टर थे।'

उन्होंने आगे कहा 'जब इनको निकालने के लिए वहां पर पुलिस आती है तो बड़ी हैरानी की बात है कि ये लोग इसे मुद्दा बनाने में लगे है कि गुरुद्वारे में पुलिस आई है। अगर आप प्रदर्शनकारी गुरुद्वारे के अंदर भेजोगे और उन्हें निकालने के लिए पुलिस वहां पर आएगी तो इसके अलावा आप बताइए कि और क्या चारा है? क्या आप चाहते हैं कि प्रदर्शकारी गुरु साहिब के परिसर दरबार हॉल में जाकर नारेबाजी करते। तो मैं उन्हें हिदायत देना चाहता हूं जो कि इसपर गंदी राजनीति कर रहे हैं खास तौर पर आम आदमी पार्टी के दो तीन विधायकों में की मैंने वीडियोज देखी है जो कि इसके ऊपर बहुत शोर मचाने की कोशिश कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा ‘गुरुद्वारे के अंदर प्रदर्शन करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। और जो इसके ऊपर राजनीति करेगा तो ये हमेशा बर्दाश्त नहीं होगा। क्योंकि बहुत लोग गुरुद्वारा साहिब को अपनी राजनीति का अखाड़ा बनाने की कोशिश करते हैं। आपने प्रोटेस्ट करना है जितना मर्जी बाहर कीजिए।’

क्या बोले दिल्ली सरकार में मंत्री सिरसा?

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने DSGMC के अध्यक्ष का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने साथ में कहा है कि ‘दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के माननीय अध्यक्ष और माननीय महासचिव महोदय की ज़ुबानी सुनिए कि किस तरह केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने गुरु घर की मर्यादा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाया है। गुरु घर हमारी आस्था का केंद्र है, राजनीतिक स्वार्थ का मंच नहीं। इसकी मर्यादा से कोई समझौता नहीं हो सकता।’

क्या बोली आम आदमी पार्टी?

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि गुरुद्वारे में घुसे पुलिसकर्मियों ने सिर नहीं ढका था और न ही जूते उतारे थे। उन्होंने कहा है कि क्या भाजपा सरकार का दिमाग ठिकाने पर है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीबंगला साहिब में प्रदर्शकारियों के घुसने पर मचा बवाल, गुरुद्वारा कमेटी ने चेताया