कांग्रेस नेता अल्का लांबा के पिता के घर चोरी, CCTV वीडियो शेयर कर बोलीं- 10 मिनट में सब साफ, कोई सुरक्षित नहीं

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कांग्रेस महिला नेता अलका लांबा के पिता के घर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। तीन नकाबपोश चोर सीसीटीवी कैमरा में कैद हुए हैं। पुलिस संदिग्धों की तलाश में है।

कांग्रेस नेता अल्का लांबा के पिता के दिल्ली स्थित घर में रविवार सुबह कथित तौर पर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, घर में तीन लोग चेहरा ढककर घुसे और कैश ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया।

अल्का लांबा ने खुद अपने एक्स हैंडल पर इस कथित चोरी की वारदात का सीसीटीवी वीडियो शेयर किया है। इन्हीं में से एक क्लिप में दो आदमी दिनदहाड़े घर में घुसते नजर आ रहे हैं जबकि तीसरा मोटरसाइकिल पर थोड़ी ही दूरी पर मौजूद है। इन्हीं में से एक शख्स के कंधे पर काला बैग दिखाई दे रहा है।

पहले दो चोर घुसे और फिर तीसरा

जैसे ही दो चोर घर में घुसते हैं उसके कुछ ही सेकेंड्स के बाद तीसरा शख्स भी घर में एंट्री लेता नजर आया। तीनों के चेहरे कवर हैं और सिर्फ आंखें ही खुली हुई नजर आ रही हैं।

मोटरसाइकिल पर बैठकर चलते बने

कांग्रेस की महिला नेता द्वारा शेयर अन्य सीसीटीवी फुटेज में तीनों घर से निकलते नजर आ रहे हैं और बाहर का गेट खुला ही छोड़ते देखे जा सकते हैं। इसके बाद वे कुछ ही दूर पर खड़ी मोटरसाइकिल पर बैठते हैं और वहां से चले जाते हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन इलाके के टैगोर गार्डन की है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संदिग्धों को पता लगाने के लिए घटना वाली जगह और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

अल्का लंबा ने क्या-क्या कहा?

अल्का लंबा ने घटना को लेकर काफी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ‘रात 3 बजे 3 चोर एक साथ पापा (उम्र 88) के घर सी-ब्लॉक टैगोर गार्डन में घुसे। सारी सेविंग्स सब चुरा कर ले गए। राजधानी दिल्ली में अब कोई अपने घर तक में सुरक्षित नहीं है और ना ही उनके घर अब सुरक्षित है, चोर-अपराधियों को किसी का कोई डर नहीं रहा। दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। भगवान का शुक्र की पिता जी पूरी तरह सुरक्षित हैं।’

एक अन्य एक्स पोस्ट में अल्का ने कहा 'पिता जी के घर पर लागे सीसीटीवी फुटेज से सब पता चलता है कि 3 नकाबपोश आदमी सुबह के 6 बजकर 15 मिनट पर घर के अंदर घुसते हैं और 10 मिनटों में सब साफ कर के एक ही बाइक से भाग जाते हैं। पूरे इलाके में इसके बाद एक डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस चाहे तो हर सीसीटीवी की जांच कर अपराधियों तक आसानी से पहुंच सकती है। पहली कड़ी डीसीपी नॉर्थ वेस्ट को सौंपी जा चुकी है।'

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीकांग्रेस नेता अल्का लांबा के पिता के घर चोरी, CCTV वीडियो किया शेयर