तरुण मर्डर केस: जिसके ऊपर गिरा था गुब्बारे का रंगीन पानी, उस महिला से होगी पूछताछ; अबतक 7 गिरफ्तार
डीसीपी द्वारका ने बताया है कि हमने इस मामले में तुरंत एक 17 वर्षीय नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अगले दिन, परिवार के बयान के आधार पर, हमने दो और लोगों को गिरफ्तार किया।

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान दो परिवारों के बीच हुई झड़प में 26 वर्षीय तरुण की मौत हो गई थी। तरुण का परिवार मामले में दिल्ली पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है। इस बीच डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह ने कहा है कि पुलिस उस महिला से भी जांच करेगी जिसके ऊपर रंगीन पानी से भरा गुब्बारा गिरा था।
डीसीपी द्वारका ने बताया है कि 'हमने इस मामले में तुरंत एक 17 वर्षीय नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अगले दिन परिवार के बयान के आधार पर दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया था। विवाद की मुख्य वजह यह थी कि 4 मार्च को रात लगभग 10.30 बजे एक 9 साल की बच्ची ने छत से गुब्बारा फेंका था, जो एक महिला पर जा गिरा। शुरुआत में दोनों परिवारों के बीच बहस हुई और फिर झगड़ा शुरू हो गया। हम उस महिला से भी पूछताछ करेंगे और जो भी बयान होंगे उसके हिसाब से एक्शन लिया जाएगा।'
भारी पुलिस बल तैनात
उन्होंने आगे बताया कि 'मौजूदा हालात को देखते हुए, हमने यहां भारी पुलिस बल तैनात किया है। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ हमने बाहरी जिले और पश्चिमी जिले से भी स्टाफ बुलाया है। हमने सीआरपीएफ और आरएएफ के जवानों को भी तैनात किया है। हमने पूरे इलाके को जोन में बांट दिया है, जहां प्रत्येक जोन में एक डीसीपी, हर सेक्टर में एक एसीपी और हर सब-सेक्टर में एक एएसआई को नियुक्त किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जो भी अपराधी हैं उनपर कानून के मुताबिक एक्शन लिया जाएगा।'
पुलिस देरी से पहुंची?
पुलिस के देरी से पहुंचने के आरोपों को डीसीपी ने निराधार बताया है। उन्होंने कहा है कि हमें 11 बजकर 9 मिनट के आस-पास कॉल रिसीव हुई थी। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली थी तो पीसीआर तुरंत ही पहुंची थी।'
आखिर क्या हुआ था उस रात?
तरुण के पिता के मुताबिक परिवार की एक बच्ची दिन में छत पर होली खेली रही थी। गलती से गुब्बारा गिरा दिया था, जो दूसरे समुदाय की महिला पर गिर गया था और इसी से विवाद की शुरुआत हुई। होली के दिन रात करीब 11 बजे का समय था और हम सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी वे हम पर हमला करने आए जबकि हमने माफी मांगी थी। इसके बाद विवाद बढ़ा तो महिला ने बाद में अपने रिश्तेदारों को बुला लिया, जो कथित तौर पर डंडों से लैस थे।
पिता और चाचा को भी चोटें आईं
इसके बाद सभी ने मिलकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले के तरुण के पिता और चाचा को भी चोटें आईं। पिता ने दावा किया कि तरुण होली खेलने बाहर गया था और घर लौटते समय उस पर हमला किया गया। मेरा बेटा अपने दोस्तों के साथ होली खेलने गया था। जब वह वापस आया, तो हमलावर उसका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने उस पर बेरहमी से हमला किया और उसे मार डाला।'
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


