तरुण मर्डर: आरोपियों के खिलाफ आगे भी होगा बुलडोजर एक्शन? जानें क्या बोले दिल्ली के मंत्री
पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करने के बाद एससी-एसटी एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ कड़े प्रावधान भी लगाए गए हैं।

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान दो परिवारों के बीच हुई झड़प में 26 वर्षीय तरुण की मौत हो गई। तरुण की मौत के बाद से ही इलाके में तनाव है। रविवार को इस मामले में प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया। आरोपी निजामुद्दीन के मकान के अवैध हिस्से को ढहा दिया गया यहां मुख्य आरोपियों में शामिल उमरदीन भी रहा करता था।
इस बीच दिल्ली सरकार में मंत्री और विकासपुरी से विधायक पंकज ने कहा है कि पुलिस और प्रशासन अपना काम कर रहे हैं और आरोपियों ने जितने भी अवैध कब्जा किया हुआ है उसपर आगे भी एक्शन लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने महज गुब्बारे के पानी के छींटे से किसी को मौत के घाट उतार देने की सोच को बर्दाश्त न करने वाला करार दिया।
गुब्बारे के पानी पर हुए बवाल पर भड़के मंत्री
मंत्री ने कहा कि 'एक गुब्बारे के छींटे लगने के वजह से उस बच्चे (तरुण) को रोड पर बेरहमी से मार दिया जाता है और उनके परिवार के लोगों को पीटा जाता है। बच्ची अपने ताऊ के साथ गुब्बारे से खेल रही थी उसके हल्के छींटे लगने का आरोपियों ने ये अंजाम दिया। दिल्ली सरकार ये बर्दाश्त नहीं करेगी। आपका सबकुछ अवैध है, आपका घर भी अवैध है और केमिकल का काम भी अवैध रूप से होता है। इस मामले में दिल्ली पुलिस तो अपना काम करेगी ही साथ ही शासन अपना काम कर रहा है। जितनी भी अनधिकृत संपत्ति है हम उसपर बुलडोजर एक्शन ले रहे हैं और भी जितना अवैध निर्माण दिखता जाएगा उसपर एक्शन लेते रहेंगे।'
आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करने के बाद एससी-एसटी एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ कड़े प्रावधान भी लगाए गए हैं।
क्या है पूरा मामला?
तरुण के पिता के मुताबिक गलती से रंगीन पानी से भरा एक गुब्बारा पड़ोस की एक महिला को जा लगा था जिसे विवाद की शुरुआत हुई। उन्होंने दावा किया, ‘होली के दिन रात करीब 11 बजे का समय था और हम सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी वे हम पर हमला करने आए। दिन में एक छोटी बच्ची ने गलती से गुब्बारा गिरा दिया था, जो दूसरे समुदाय की महिला पर गिर गया। उन्होंने इसे बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया। हमने उससे माफी भी मांगी थी। महिला ने बाद में अपने रिश्तेदारों को बुला लिया, जो कथित तौर पर डंडों से लैस थे। इसके बाद सभी ने मिलकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। उन्होंने पहले हम पर हमला किया और हम अपने घरों की ओर भागे। फिर उन्होंने हमारे दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। वे करीब 10 से 12 लोग थे। हमले के दौरान मेरे भाई को चोटें आईं, उसके सिर में टांके आए हैं और उसके हाथ टूटे हुए हैं। मेरी आंखों में भी चोटें हैं और मेरी पत्नी को भी पीटा गया।’
पिता ने दावा किया कि तरुण होली खेलने बाहर गया था और घर लौटते समय उस पर हमला किया गया। मेरा बेटा अपने दोस्तों के साथ होली खेलने गया था। जब वह वापस आया, तो हमलावर उसका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने उस पर बेरहमी से हमला किया और उसे मार डाला।'
वहीं तरुण के चाचा ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान लोगों के एक बड़े समूह ने उन पर हमला किया था। करीब 25 से 30 लोगों ने हम पर हमला किया। हम केवल तीन लोग थे। गलती से उस महिला पर पानी की कुछ बूंदें गिर गईं और उसने (महिला) इसे बड़ा मुद्दा बना दिया था, उसका कहना था कि उसका रोजा खराब हो गया है।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


