डिलीवरी ब्वॉय बनने की सनक: टू-व्हीलर चोरी किए ताकि खरीद सके बाइक, पुलिस ने दबोचा
पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक स्कूटर बरामद की गई है। पुलिस ने बताया की आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही छावला और बिंदापुर पुलिस स्टेशनों में दर्ज मोटर वाहन चोरी के दोनों मामले सुलझाए जा चुके हैं।

दिल्ली में एक 30 वर्षीय शख्स मोटरसाइकल और स्कूटर की चोरी कर डिलीवरी ब्वॉय बनने का सपना देख रहा था मगर पुलिस ने उसकी प्लानिंग पर पानी फेर दिया। आरोपी को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास खुद का कोई टू-व्हीलर नहीं है और उसने ऐप आधारित डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर रोजगार पाने की तलाश में वाहन चोरी को अंजाम दिया।
आरोपी की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है और वह नजफगढ़ का निवासी है। आरोप है कि उसने मोटरसाइकिल और स्कूटर चुराए क्योंकि उसके पास अपना खुद का कोई वाहन नहीं था। पुलिस के अनुसार, कुमार रोजगार की तलाश में था ऐसे में खुद को ऑनलाइन डिलीवरी और ट्रांसपोर्ट सर्विस से जुड़ी ऐप्स पर रजिस्टर्ड करना चाहता था।
दो मामलों में छानबीन कर रही थी पुलिस
दरअसल पुलिस छावला और बिंदापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज टू-व्हीलर चोरी के दो मामले में जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने द्वारका और आसपास के इलाकों से मिले सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान पुलिस ने वाहन चोर के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। लोकेशन का पता लगाने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर 9 फरवरी को उत्तम नगर के पास आरोपी आदित्य कुमार गिरफ्तार कर लिया।
मोटरसाइकिल और एक स्कूटर बरामद
पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक स्कूटर बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया की आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही छावला और बिंदापुर पुलिस स्टेशनों में दर्ज टू-व्हीलर चोरी के दोनों मामले सुलझ चुके हैं।
चोरी किए टू-व्हीलर बेचने की कोशिश
बताया जा रहा है कि आरोपी चोरी किए टू-व्हीलर को बेचने की कोशिश कर रहा था। वहीं पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद भी कबूल किया कि वह चोरी किए टू-व्हीलर को बेचकर एक नई बाइक लेने की प्लानिंग में था।
लेखक के बारे में
Mohitलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


