'सर क्या आप अस्पताल जाना चाहते हैं'… दीपके के सवाल पर सोनम वांगचुक का जवाब; VIDEO

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सोनम वांगचुक को उनके अनशन के 21वें दिन दिल्ली पुलिस जबरन अस्पताल ले गई। इस बीच CJP ने अनशन के 20वें दिन का वीडियो शेयर किया है जिसमें वांगचुक अस्पताल के सवाल पर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 21वें दिन दिल्ली पुलिस उन्हें जबरन अस्पताल ले गई। कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर वांगचुक के अनशन के 20वें दिन (शुक्रवार 18 जुलाई) का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिजीत दीपके खुद सोनम से यह सवाल पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या वे अस्पताल जाना चाहते हैं?

दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर डॉक्टरों की एक टीम को सोनम वांगचुक का रेगुलर चेकअप करने के लिए कहा गया था क्योंकि लगातार जारी अनशन के वजह से उनका वजन 9 किलोग्राम से ज्यादा कम हो चुका था। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टरों की एक टीम मंच पर मौजूद है और सोनम वांगचुक का चेकअप कर रही है।

दीपके ने तुरंत पूछा सवाल

इस दौरान दीपके खुद सोनम वांगचुक से पूछते हैं कि 'सर क्या आप अस्पताल जाना चाहते हैं?' इसपर सोनम वांगचुक कहते हैं कि 'वे ये नहीं समझ पा रहे हैं कि यह कोई बीमारी और डिसऑर्डर नहीं बल्कि मेरे खुद का चुना हुआ रास्ता है।'

वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिजीत दीपके इस दौरान डॉक्टरों की टीम से ये कहते नजर आ रहे हैं कि आप पर जरूर दबाव होगा, मैं आपसे अनुरोध करता हूं इसमें राजनीति मत लाइए। हमने आज सुबह ही चेकअप करवाया।'

दीपके ने शुरू किया अनशन

सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने के बाद दीपके ने एलान किया है कि अब वे खुद अनशन शुरू कर रहे हैं। हालांकि दीपके को माइग्रेन की शिकायत है। ऐसे में देखना होगा कि सोनम वांगचुक की तरह वे भी कई दिनों तक बिना खाए रह सकते हैं या नहीं।

दीपके ने लगाया मारपीट का आरोप

दीपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा दिल्ली पुलिस ने मेरे साथ मारपीट की है और मुझे हिरासत में ले लिया है। वहीं एक अन्य पोस्ट में कहा कि पुलिस प्रदर्शनकारियों की पिटाई कर रही है और वांगचुक को जबरन वहां से ले जा रही है। आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने का भी एलान कर चुकी है। आपको बता दें कि सोनम वांगचुक नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और इस विवाद के कारण कथित तौर पर कुछ छात्रों की मौत के विरोध में अनशन पर बैठे थे। वहीं सोनम के परिवार का कहना है कि उनकी इजाजत के बिना ईलाज शुरू न किया जाए।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।