सत्य निकेतन हादसा: फरार PG संचालक शुभम त्यागी का सरेंडर, जमानत खारिज होते ही टेके घुटने

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सत्य निकेतन हादसा में पीजी संचालक शुभम त्यागी ने शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वह हादसे के बाद से ही फरार चल रहा था।

Satya niketan
6 सितंबर को हुए बिल्डिंग हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी।

सत्य निकेतन इलाके में पीजी बिल्डिंग गिरने के मामले में फरार चल रहे शुभम त्यागी ने शुक्रवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। शुभम कथित तौर पर 'हॉस्टल डेज' पीजी के संचालकों में से एक है। वह पीजी के संचालकों में से एक सुधांशु का पार्टनर बताया जा रहा है।

कोर्ट ने गुरुवार को शुभम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद से ही उसकी तलाश तेज कर दी गई थी। पुलिस की टीमों को हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और कई अन्य स्थानों पर भेजा गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने शुभम और सुधांशु की 2 दिन की कस्टडी मांगी है।

आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी

पुलिस अब दोनों आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ करेगी। पुलिस अब शुभम का मोबाइल भी बरामद करेगी। आपको बता दें कि साउथ कैंपस इलाके में स्थित सत्य निकेतन में 6 सितंबर को पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें पांच छात्र भी शामिल थे। इस हादसे में पांच अन्य लोग घायल भी हुए।

2022 से ही कर रहे पीजी का संचालन

पुलिस अब दोनों से पूछताछ करके बिल्डिंग गिरने के बाद क्या-क्या हुआ किसने किससे और क्या बात की इसकी जानकारी जुटाने की कोशिश में है। जांचकर्ताओं के मुताबिक, दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट 31 वर्षीय सुधांशु अपने बिजनेस पार्टनर शुभम त्यागी के साथ 2022 से 'हॉस्टल डेज' पीजी के संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के बेसमेंट में कंस्ट्र्क्शन का काम चल रहा था जिसके बाद ही बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। इसके बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, एनडीआरएफ, डीडीएमए, एमसीडी और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था।

बिल्डिंग के मालिकों को गिरफ्तार किया जा चुका

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बिल्डिंग के मालिक 81 वर्षीय हरिराम गुप्ता और उनकी 75 वर्षीय पत्नी उर्मिला गुप्ता के साथ उनके 52 वर्षीय बेटे महेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद हरिराम और उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि महेश को दो दिन की पुलिस कस्टडी दी गई थी।

मुख्यमंत्री ने लगातार दो दिन किया था घटनास्थल का दौरा

घटनास्थ का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया था कि बिल्डिंग पुरानी थी। और इसमें कंस्ट्रक्शन रेनोवेशन का काम चल रहा था। बेसमेंट में किसी प्रकार की खुदाई चल रही थी जिसकी वजह से पिलर हिला और वह पूरी बिल्डिंग ढह गई। ये बिल्डिंग पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी और इसके अंदर बच्चे थे।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीसत्य निकेतन हादसा: फरार PG संचालक शुभम का सरेंडर, जमानत खारिज होते ही टेके घुटने