'पिता के पास पैसा है तो कुछ भी कर सकते हैं', द्वारका हिट एंड रन केस में बोलीं मां; रईसी ने उजाड़ा संसार

Feb 17, 2026 12:51 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मामला 3 फरवरी 2026 को करीब 11:57 बजे के आस-पास का है। ये हादसा द्वारका के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुआ था। बाइक को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो कार ने वहां मौजूद एक कैब को भी टक्कर मारी थी जिसमें कैब ड्राइवर को भी चोटें आईं जिसे जिसे तुरंत आईजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

'पिता के पास पैसा है तो कुछ भी कर सकते हैं', द्वारका हिट एंड रन केस में बोलीं मां; रईसी ने उजाड़ा संसार

दिल्ली के द्वारका इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में सवार नाबालिग ड्राइवर ने 'स्पीड फन रील' के चक्कर में बाइकसवार 23 साल साहिल धनेशरा को कथित तौर पर अपनी चपेट में लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

इकलौते बेटे को खोने वाली मां इन्ना अब इंसाफ की मांग कर रही है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘मेरा बेटा 3 फरवरी को ऑफिस जा रहा था। वह लड़का (स्कॉर्पियो ड्राइवर) बहुत स्पीड में था। उसकी बहन साथ में बैठी थी और रील बना रही थी। वो उल्टी लेन में गाड़ी चला रहा था और बस के ठीक सामने आकर स्टंट करने लगा।’

उन्होंने आगे बताया ‘मेरे बेटे ने दाईं ओर देखा कि जगह है या नहीं। क्योंकि बस के बाईं ओर एक ई-रिक्शा था। स्कॉर्पियो से इन्होंने बस के सामने स्टंट किया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक कैब ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह एक आपराधिक गतिविधि दिखाता है। कुछ बच्चे सोचते हैं कि वे सड़क पर कुछ भी कर सकते हैं क्योंकि उनके माता-पिता के पास पैसे हैं, यह एक आपराधिक सोच है। यह सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं है। मेरे बेटे की मौत उनकी फन रील की वजह से हुई। उसके (स्कॉर्पियो) खिलाफ पहले से ही कई ओवर-स्पीडिंग चालान हैं, फिर भी उसके पिता ने उसे नहीं रोका। मुझे अपने बेटे के लिए इंसाफ चाहिए। उसके (स्कॉर्पियो ड्राइवर) पास लाइसेंस भी नहीं है।’

आरोपी को बोर्ड परीक्षा के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी।

आनन-फानन में घटनास्थल पहुंची मां तो क्या देखा?

मृतक की मां जब पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची तो बेटे के शव को देखकर करीब 10 मिनट तक बेसुध हालत में थी। मां ने बताया है कि जब वे वहां पहुंची तो बेटे की स्पोर्ट्स बाइक तीन टुकड़े में पड़ी थी और जैकेट के भी चिथड़े उड़े हुए थे। वहां पर एक एंबुलेंस खड़ी थी और मेरा बच्चा अस्पताल नहीं पहुंचा था।' आपको बता दें कि पुलिस ने साहिल की मां को फोन पर पहले ही सूचना दे दी थी कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है।

3 फरवरी का है मामला, कैब ड्राइवर भी चोटिल

आपको बता दें कि ये मामला 3 फरवरी 2026 को करीब 11:57 बजे के आस-पास का है। ये हादसा द्वारका के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुआ था। बाइक को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो कार ने वहां मौजूद एक कैब को भी टक्कर मारी थी जिसमें कैब ड्राइवर को भी चोटें आईं जिसे जिसे तुरंत आईजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र 17 साल है। बताया जा रहा है कि आरोपी को बोर्ड परीक्षा के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;