सफदरजंग में अब एक विभाग से दूसरे विभाग जाना हुआ आसान, ई-एंबुलेंस शुरू

By Mohit
पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अस्पताल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ई-एंबुलेंस का उद्घाटन अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता शर्मा ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु बांबा और डॉक्टर्स फॉर यू (डीएफवाई) इंडिया के अध्यक्ष डॉ. रजत जैन की उपस्थिति में किया गया।

अस्पताल को अपनी पहली अत्याधुनिक ई-एम्बुलेंस मिली है।

राजधानी के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान, वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। अस्पताल को अपनी पहली अत्याधुनिक ई-एंबुलेंस मिली है। डॉक्टर्स फॉर यू (डीएफवाई) इंडिया ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत वीएमएमसी (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल को ये ई-एंबुलेंस दान की है। ई-एंबुलेंस अस्पताल परिसर के भीतर मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाने में इस्तेमाल होगी। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीन मोबिलिटी, टिकाऊ स्वास्थ्य देखभाल और हेल्थ सेक्टर में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम है।

अस्पताल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ई-एंबुलेंस का उद्घाटन अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता शर्मा ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु बांबा और डॉक्टर्स फॉर यू (डीएफवाई) इंडिया के अध्यक्ष डॉ. रजत जैन की मौजूदगी में किया गया।

एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाएगी

बयान के मुताबिक, यह ई-एंबुलेंस अस्पताल परिसर के भीतर मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाएगी। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य प्रदूषण मुक्त आवाजाही और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देना है, साथ ही पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता को कम करना है।

डॉ. कविता शर्मा ने कहा, ‘वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज आते हैं, और मरीजों की सुविधा बढ़ाने वाले कदम हमेशा मूल्यवान होते हैं। सीएसआर पहल के तहत ई-एंबुलेंस दान देने के लिए डीएफवाई इंडिया की सराहना करते हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल है और अस्पताल परिसर के भीतर मरीजों की आवाजाही में बड़ी ही कारगर साबित होगी।’

वहीं डॉ. रजत जैन ने कहा कि डॉक्टर्स फॉर यू इंडिया अपनी सीएसआर पहल के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में मदद करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। यह पहल अस्पतालों और बड़ी कंपनियों के बीच बढ़ते तालमेल को दिखाती है, जिसका मकसद मरीजों की सुविधाओं को बेहतर बनाना और पर्यावरण के अनुकूल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना है।'

हजारों की संख्या में मरीज आते हैं

आपको बता दें कि सफदरजंग अस्पताल में प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज आते हैं। अस्पताल परिसर काफी बड़ा है, ऐसे में मरीजों को एक विभाग से दूसरे विभाग तक लाने ले जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई विभाग तो ऐसे हैं जो 200 से 300 मीटर की दूरी पर भी हैं।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।