अगर दोबारा… जलभराव पर PWD मंत्री प्रवेश सिंह का अधिकारियों को सख्त निर्देश; कल ही NDMC चेयरमैन ने मांगी थी माफी

By Mohit
पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली जल एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने एनडीएमसी एरिया में जलभराव की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

Delhi Govt
एनडीएमसी एरिया में हाल में हुई जलभराव की घटनाओं की समीक्षा करते मंत्री।

दिल्ली जल एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) में हाल में हुई बारिश के बाद जलभराव की समस्या को लेकर अधिकारियों संग बैठक की और भविष्य में फिर से जनता को ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए फटकार भी लगाई। बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को इस समस्या का समाधान निकालने के लिए कहा। मंगलवार को दिल्ली में भारी बारिश हुई थी, जिसके वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया था और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा था।

बैठक नई दिल्ली नगरपालिका परिषद कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। इस दौरान एनडीएमएसी एरिया में जलभराव के अलग-अलग मामलों पर चर्चा की गई। बैठक में संबंधित चीफ इंजीनियर्स और विभागों के हेड शामिल रहे।

मंत्री ने एक्स पर क्या लिखा?

बैठक के बाद सिंह ने एक्स पर बैठक को लेकर जानकारी दी। उन्होंने लिखा ‘नई दिल्ली नगरपालिका परिषद इलाकों में लापरवाही के वजह से जलभराव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एनडीएमसी बैठक में सख्त निर्देश दिए गए कि अगर दोबारा जलभराव होता है, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’

हाल में हुई बारिश के बाद जलभराव

यह समीक्षा बैठक राजधानी में हाल के दिनों में हुई भारी बारिश के बाद उपजे हालातों के बाद हुई है। इस दौरान कई इलाकों में भयंकर जलभराव देखने को मिला था। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे थे।

त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपनी तैयारियों को पुख्ता करके रखें और बारिश के दौरान होने वाले जलभराव को हटाने और लोगों को इससे असुविधा का सामना न करने पड़े इसके लिए त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

एनडीएमसी के चेयरमैन ने मांगी है माफी

आपको बता दें कि इससे पहले नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने बुधवार को अपने अधिकार क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश के कारण हुए जलभराव के लिए स्थानीय निवासियों से माफी मांगी और कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सामान्य परिस्थितियों में नगर निकाय 15-20 मिनट के भीतर जलभराव की समस्या दूर कर देता है, लेकिन मंगलवार को कम से कम तीन-चार स्थानों पर पानी निकालने में एक घंटे से अधिक समय लग गया।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीअगर दोबारा… जलभराव पर PWD मंत्री प्रवेश सिंह का अधिकारियों को सख्त निर्देश