‘OG’ से लेकर ‘धुरंधर’ तक... पीएम नरेंद्र मोदी के 'जेन जी स्टाइल' ने SRCC में लूटी महफिल

By Mohit
भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के एसआरसीसी में ‘जेन जी’ की बोलचाल वाले शब्द कहे। इस दौरान अपने भाषण के दौरान उन्होंने ‘ओजी’, ‘धुरंधर’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संबोधन में 'ओजी' जैसे 'जेन जी' के बीच लोकप्रिय शब्दों का इस्तेमाल किया और फिल्म 'धुरंधर' का भी जिक्र किया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में मोदी ने 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर दिए अपने संबोधन को याद किया।

जहां ''ओजी'' (ओरिजिनल गैंगस्टर) एक ऐसा शब्द है, जिसका इस्तेमाल आम बोलचाल में ''पुराने और असली खिलाड़ी'', भरोसेमंद, अनुभवी या पुराने दौर की शैली वाले व्यक्ति के लिए किया जाता है तो वहीं "धुरंधर" का मतलब दिग्गज या अपने क्षेत्र का माहिर व्यक्ति होता है।

पूर्व छात्रों को बताया 'ओजी' और 'धुरंधर'

मोदी ने कॉलेज के शताब्दी समारोह में अपने संबोधन के दौरान कहा, "एसआरसीसी के पूर्व छात्र बहुत खास रहे हैं... उन्होंने कॉलेज की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर तक पहुंचाया। अगर मैं आपकी भाषा में कहूं, तो यहां के पूर्व छात्र 'ओजी' हैं।"

पूर्व छात्रों की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा, "धुरंधर न हों, लेकिन धूम मचाई है।"

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद कोशिश

एसआरसीसी में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इन शब्दों का इस्तेमाल ऐसे समय में हुआ है, जब जंतर-मंतर पर हाल में हुए 'जेन जी' के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों के बाद भाजपा और उसके नेता युवा वर्ग से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वे युवाओं तक संदेश पहुंचाने के लिए इंस्टाग्राम-स्टाइल के वीडियो का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं।

2013 में भी दिया था एसआरसीसी में भाषण

प्रधानमंत्री मोदी ने 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में एसआरसीसी का दौरा किया था और छात्रों के बीच उनके उस संबोधन को काफी लोकप्रियता मिली थी। खासकर 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले, जब वह भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे, उनके भाषण ने तब सभी का ध्यान खींचा था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उस समय उनके संबोधन ने ''लहर'' पैदा की थी और आज भी 13-14 साल बाद भी उसका असर बरकरार है।

पानी से भरे गिलास के जरिए समझाने की कोशिश की थी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''2013 में जब मैं एसआरसीसी आया था, तब मैंने एक दृष्टिकोण पेश किया था। उस समय मैंने जो कुछ कहा था, वह मेरा दृढ़ विश्वास था। मैंने हमेशा उन बातों को अपने जीवन में उतारा है। देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने की भावना ही शब्दों के रूप में सामने आई थी। मैंने पानी से भरे गिलास का उदाहरण दिया था। कुछ लोग गिलास को आधा भरा देखते हैं, जबकि कुछ लोग उसे आधा खाली बताते हैं।''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''मैंने कहा था कि ऐसे लोग हैं जो गिलास को पूरी तरह भरा हुआ देख सकते हैं- आधा पानी से और आधा हवा से। वह ऐसा समय था, जब देश में उम्मीद की कमी थी। इसलिए मैंने कहा था, 'मैं इस गिलास को पूरी तरह भरा हुआ देखता हूं'।"

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्ली‘OG’ से लेकर ‘धुरंधर’ तक... पीएम मोदी के 'जेन जी स्टाइल' ने SRCC में लूटी महफिल