NSUI कार्यकर्ताओं ने कफन ओढ़कर मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, पुलिस ने हिरासत में लिया; VIDEO

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

NSUI कार्यकर्ताओं ने कफन ओढ़कर मांगा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को  हिरासत में लिया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने कफन डालकर रायसीना रोड स्थित अपने मुख्यालय में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेटकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान कफन के साथ गले में फूलों की माला भी थी।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इस जोरदार प्रतीकात्मक प्रदर्शन के एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली को लेकर सरकार को घेरा। इस दौरान कार्यकर्ताओं के पास में ही पोस्टर भी रखे थे जिनमें ज्ञानेश कुमार की जमकर आलोचना की गई। वहीं अन्य कार्यकर्ताओं ने इस दौरान बैनर लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता ''वोट की चोरी नहीं चलेगी, जनता की आवाज नहीं दबेगी'' जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि चुनाव आयोग की जवाबदेही तय होना जरूरी है। प्रदर्शन को देखते ही दिल्ली पुलिस की भी भारी संख्या में तैनाती है।

पुलिस ने हिरासत में लिया

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि ‘जनता के वोट की आवाज उठाने पर पुलिस ने हमें रोका और हिरासत में लिया, लेकिन हमारा हौसला नहीं रोक पाए। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की यह लड़ाई दमन और गिरफ्तारी से नहीं रुकेगी-वोट की रक्षा तक संघर्ष जारी रहेगा।’

ज्ञानेश कुमार को देशद्रोही करार दिया

विनोद जाखड़ ने इसके साथ ही ज्ञानेश कुमार को देशद्रोही करार दिया। उन्होंने कहा कि 'ज्ञानेश कुमार देशद्रोही है, जिसने 'वोट चोरी' कर देश से गद्दारी की है। ‘जिंदा लाशें’ बिछाकर चुनाव आयोग से सवाल पूछा-जब लोकतंत्र और वोट के अधिकार पर सवाल उठ रहे हैं, तो जवाबदेही कौन लेगा? ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ एनएसयूआई की आवाज बुलंद है। लोकतंत्र के लिए संघर्ष जारी रहेगा।'

जंतर-मंतर के पास विरोध प्रदर्शन तेज

पिछले तीन दिनों में जंतर-मंतर के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शनकारी ज्ञाने कुमार के इस्तीफे के अलावा उनकी गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग में पारदर्शिता की भी मांग कर रहे हैं।

रविवार को आइसा ने किया था प्रदर्शन

वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने भी रविवार को विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा समेत कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए जाने के बाद नेहा को शाम को छोड़ दिया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे रुकने वाली नहीं हैं।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीNSUI कार्यकर्ताओं ने कफन ओढ़कर मांगा ज्ञानेश का इस्तीफा,पुलिस ने हिरासत में लिया