नोएडा से फरीदाबाद तक सैलरी वाला शोर, पड़ोस में हिंसा के बाद दिल्ली में भी अलर्ट

Mohit पीटीआई, नोएडा
share

नोएडा में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अशांति को फैलने से रोकने के लिए नोएडा को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से जोड़ने वाली मुख्य सड़कों पर पुलिस की कई टीमों को तैनात कर दिया गया है।

नोएडा से फरीदाबाद तक सैलरी वाला शोर, पड़ोस में हिंसा के बाद दिल्ली में भी अलर्ट

नोएडा में वेतन बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिक प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। श्रमिकों के प्रदर्शन के वजह से कई जगह जाम लग गया जिससे नोएडा से दिल्ली आने वाले और दिल्ली से नोएडा जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर 60 और फेस-2 में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी भी हुई है। वहीं फरीदाबाद में भी सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हजारों श्रमिक प्रदर्शन कर रहे हैं।

नोएडा में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अशांति को फैलने से रोकने के लिए नोएडा को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से जोड़ने वाली मुख्य सड़कों पर पुलिस की कई टीमों को तैनात कर दिया गया है।

कड़ी निगरानी रखी जा रही

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि मुख्य सड़कों और नोएडा से सटे इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है और वाहनों की गहन जांच की जा रही है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी असामाजिक तत्व विरोध प्रदर्शन की आड़ में शहर में प्रवेश न कर सके।

पुलिस का क्या कहना है?

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क और चौकस है। सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था भंग करने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्य सीमा चौकियों पर बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम और अर्धसैनिक बलों सहित स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है।’

लगा भयंकर जाम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उत्तर प्रदेश पुलिस के संपर्क में हैं। आपको बता दें कि प्रदर्शन के चलते राजधानी में प्रवेश करने वाली अलग-अलग सड़कों पर हजारों यात्री भारी जाम में फंस गए हैं।

क्या हैं श्रमिकों की मांग?

आपको बता दें कि यह प्रदर्शन करीब एक हफ्ते से चल रहा है। दरअसल हॉजरी कॉम्पलेक्स स्थित कपड़ा निर्यात इकाइयों के श्रमिक लगातार वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रमिकों की मांग है कि आठ घंटे के लिए न्यूनतम 18 से 20 हजार रुपये वेतन दिया जाए। वहीं सालाना वेतन बढ़ोतरी 20 से 30 फीसदी तक की जाए। वहीं ओवर टाइम का दोगुना भुगतान, साप्ताहिक अवकाश, समय पर वेतन और एक मांग ये भी है कि काम करवाने के लिए टारगेट न दिया जाए। इनके अलावा श्रमिकों की मांग है कि इकाई के सीनियर अधिकारियों का बर्ताव बेहतर हो जबकि महिला कर्मियों से रात में ड्यूटी न करवाई जाए।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।