काम की बात: दिल्ली के छात्रों के लिए गुड न्यूज! प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल कैबिनेट में मंजूर; आरक्षण से लेकर फीस माफी तक जानें सबकुछ

By Mohit
पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली कैबिनेट में प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी मिल गई है। स्थानीय छात्रों के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी। योग्यता और आर्थिक आधार पर 100 फीसदी, 50 फीसदी और 25 फीसदी तक फीस माफी की जाएगी।

Rekha gupta
दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल मंजूर कर दिया है जल्द विधानसभा में पेश किया जाएगा।

दिल्ली कैबिनेट ने शुक्रवार को प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल मंजूरी कर लिया है। बिल को अब मॉनसून सत्र के दौरान दिल्ली विधानसभा में चर्चा और मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता की और कहा कि हर साल हजारों प्रतिभाशाली छात्रों को शहर में अच्छी क्वालिटी वाले हायर एजुकेशन संस्थानों की कमी के कारण मजबूरन पड़ोसी राज्यों या फिर विदेश जाना पड़ता है।'

उन्होंने कहा कि 'दिल्ली सरकार का मानना है कि क्वालिटी एजुकेशन को पुराने नियमों या संस्थागत सीमाओं से सीमित नहीं किया जाना चाहिए। छात्रों को बेहतरीन शिक्षण संस्थानों तक पहुंच मिलनी चाहिए चाहे वह प्राइवेट हो या फिर सरकारी।'

ड्रॉफ्ट बिल में क्या-क्या प्रावधान?

ड्रॉफ्ट बिल के मुताबिक, यूनिवर्सिटीज दिल्ली में अपने कॉलेज और ऑफ-कैंपस सेंटर बना सकेंगी लेकिन दूसरे कॉलेजों को अपने साथ नहीं जोड़ सकेंगी। इसके साथ ही बिल में दिल्ली के छात्रों को जरूरत के हिसाब से फीस में छूट देने की बात भी कही गई है।

फीस को लेकर क्या व्यवस्था?

ड्रॉफ्ट बिल यूनिवर्सिटीज को फीस कितनी रखनी है यह तय करने की छूट देता है लेकिन एडमिशन के बाद पूरे कोर्स के लिए फीस में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। 25 फीसदी सीटों (आरक्षि) पर छात्रों की योग्यता और आर्थिक स्थिति के आधार पर 100 फीसदी, 50 फीसदी और 25 फीसदी तक फीस माफी की बात कही गई है।

क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए बाध्य होंगी यूनिवर्सिटीज

बिल के मुताबिक, प्राइवेट यूनिवर्सिटीज को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) नियमों का पालन करना होगा, पढ़ाई की गुणवत्ता और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाए रखना होगा। इसके अलावा बिल में कहा गया है कि यूनिवर्सिटीज को योग्य फैकल्टी को रखना होगा। बिल में कहा गया है कि मौजूदा सरकारी यूनिवर्सिटीज भविष्य की डिमांड को पूरा नहीं कर सकती और क्वालिटी हायर एजुकेशन की मांग तेजी से बढ़ रही। दिल्ली में फिलहाल प्राइवेट यूनिवर्सिटीज को बनाने और चलाने के लिए कोई खास कानूनी ढांचा नहीं है।

सरकार पर आएगा वित्तीय बोझ?

प्राइवेट यूनिवर्सिटीज के लिए लाई जा रही इस नई व्यवस्था से सरकार पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा क्योंकि बिल में यह प्रावधान है कि प्राइवेट यूनिवर्सिटीज खुद अपना खर्चा उठाएगी और सरकार की ओर से कोई आर्थिक मदद नहीं दी जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने बिल को लेकर क्या कहा?

दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने बिल को लेकर कहा कि 'दिल्ली में प्राइवेट यूनिवर्सिटी के आने का रास्ता साफ किया है। दिल्ली में लगातार देखने में आया है कि बहुत सारे दिल्ली के माता-पिता क्वालिटी एजुकेशन के लिए दिल्ली के बाहरी इलाकों और विदेशों में अपने बच्चों को भेजते हैं। दिल्ली सरकार ने आज प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल मंजूर किया जिसे देश के अन्य राज्यों ने पहले ही मंजूर कर लिया था। हम चाहते हैं कि पैरेंट्स की जरूरतें दिल्ली में ही पूरी हों। सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द विधानसभा पटल पर बिल रखा जाएगा। बहुत जल्द दिल्ली में प्राइवेट यूनिवर्सिटीज हकीकत बन जाएंगी।'

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीदिल्ली के छात्रों के लिए गुड न्यूज! प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल कैबिनेट में मंजूर