स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद CJP कार्यकर्ता निशू का दो नेताओं को ‘स्पेशल थैंक्स’ बोलीं- आवाज नहीं उठाते तो शायद

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

छात्र कार्यकर्ता निशू आजाद ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद दो नेताओं को 'स्पेशल थैंक्स' कहा है। निशू ने कहा है कि अगर ये दोनों नेता आवाज नहीं उठाते तो शायद मामला इतना हाइलाइट नहीं होता।

Swatantra Bhardwaj
दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को यूपी के बुलंद शहर से हिरासत में लिया है।

सोशल मीडिया 'इन्फ्लुएंसर' स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तार के बाद सीजेपी छात्र कार्यकर्ता निशू आजाद ने दो नेताओं को 'स्पेशल थैंक्स' कहा है। निशू ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद और कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को खास तौर पर शुक्रिया कहा है।

निशू ने कहा कि अगर ये दोनों मेरे लिए आवाज नहीं उठाते तो शायद मामला इतना हाइलाइट नहीं होता। उन्होंने कहा ‘आप सभी को मैं सूचित करना चाहती हूं कि आज चंद्रशेखर आजाद, सौरव दास और आशुतोष रांका और अन्य साथी मिलकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन गए थे। पुलिस ने हमें आश्वासन दिया कि वे 72 घंटे के अंदर स्वतंत्र को गिरफ्तार कर लेंगे। और उन्होंने ठीक ढाई घंटे के अंदर स्वतंत्र को गिरफ्तार कर भी लिया।’

पुलिस के एक्शन पर खुशी जताई

निशू ने आगे कहा ‘उन्होंने (पुलिस) ने आगे यह भी कहा कि 7 दिनों के भीतर एफआईआर में वो सब धाराएं जोड़ेगी जो जुड़नी चाहिए जैसे 307, एससी/एसटी एक्ट। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग मेरे खिलाफ गंदी-गंदी एआई के जरिए स्टिकर्स, फोटो बनाकर पब्लिक कर रहे हैं और मेरे डीएम और कमेंट बॉक्स में गालियां दे रहे हैं उन सब के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। मुझे आशा है कि पुलिस ने हमें जो आश्वासन दिया है वो उसके हिसाब से काम भी करेगी।’

राहुल गांधी और चंद्रशेखर को 'स्पेशल थैंक्स'

निशू ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के लेकर कहा ‘शायद स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी हमारी जीत का पहला कदम है। मैं जितने भी नेता हैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहूंगी। खासकर कि राहुल गांधी जी और चंद्रशेखर आजाद जी। अगर वो लोग मेरे लिए आवाज नहीं उठाते तो शायद ये मामला इतना हाइलाइट नहीं होता। तो सच में आप सभी नेताओं का बहुत-बहुत शुक्रिया जिन्होंने मेरे लिए आवाज उठाई।’

पुलिस स्टेशन पहुंचकर की थी मांग

आपको बता दें कि शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद और कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान निशू और उनके पिता भी पुलिस स्टेशन में मौजूद थे। इस दौरान सभी ने मिलकर पुलिस से स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ एक्शन की मांग की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने निशू की मदद के लिए वकीलों की एक टीम भी भेजी थी।

क्या हुआ था निशू के पिता के साथ?

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान निशू के पिता संजय आजाद पर स्वतंत्र भारद्वाज ने कथित तौर पर हमला किया था। एक पॉडकास्ट वीडियो में स्वतंत्र ने खुद इस बात को स्वीकार भी किया। वह पॉडकास्ट में कहता नजर आया है कि उसने सिर पर हमला किया था और उन्हें 60 टांके लगे थे।

स्वतंत्र भारद्वाज के पॉडकास्ट में कही गईं बातें सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो वायरल होने के बाद उसकी इन्हीं बातों और नेताओं के पुलिस स्टेशन पहुंचने के वजह से वह अब पुलिस के चंगुल में फंसता नजर आ रहा है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीस्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद निशू का किन दो नेताओं को ‘स्पेशल थैंक्स’?