
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बीच हिंदू रक्षा दल ने भी वहां पहुंचने की घोषणा कर दी है। संगठन के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने लट्ठ लेकर पहुंचने की चेतावनी दी है।

दिल्ली मेट्रो के 57 मेट्रो स्टेशनों के बंद करने के फैसले के बाद प्रोटेस्ट साइट के बड़े हिस्से पर इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद किया गया है। यह पाबंदी 24 घंटे के लिए लागू की जाएगी।

इलियासी ने कहा, ‘हालात बहुत नाजुक हैं, कुछ राष्ट्र विरोधी शक्तियां सक्रिय हैं, जो देश के माहौल को खराब करना चाहती हैं। तो मैं खुदा के वास्ते तमाम मुसलमानों से फिर से गुजारिश करना चाहता हूं, कि आप लोग किसी तरह के प्रोटेस्ट में शामिल ना हों।’

कॉकरोच के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले 'लाल हिट जनता पार्टी' ने भी दिल्ली में ताकत दिखाई है। संगठन ने पिछले प्रदर्शनों के दौरान पुलिस पर हमलों और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा की निंदा की।
नाले के निर्माण कार्य के दौरान अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन अवैध कब्जाधारियों ने अपने निर्माणों को नहीं हटाया था, जिसके बाद प्रशासन को बुलडोजर ऐक्शन लेना पड़ा।
दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के कारण वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने 9 अक्टूबर को दिल्ली जाने वाली कुछ ट्रेनों को एक दिन के लिए रद्द कर दिया है। रेलवे ने यात्रियों से नई जानकारी देखकर यात्रा योजना बनाने की गुजारिश की है।
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपी एक प्रोफेसर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। 11 छात्राओं की शिकायत के बाद यह कार्रवाई सामने आई है।
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले ट्रेन, मेट्रो समेत कई पाबंदियां लगाईं गईं। सीजेपी नेताओं ने इसे सरकार का डर बताते हुए पीएम मोदी का मजाक उड़ाया। अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका ने लगाए ठहाके।
सांसद महुआ मोइत्रा के सुझाव पर कॉकरोच जनता पार्टी ने सहमति दी है। आशुतोष रांका ने इसे गुड आइडिया करार दिया है। दरअसल दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर यानी कल के लिए सीजेपी को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं दी है। इसी को लेकर महुआ ने प्रतिक्रिया दी है।
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने राजधानी दिल्ली में लगातार हो रहे बड़े धरना-प्रदर्शनों और सुरक्षा कारणों से मेट्रो सेवाएं बाधित होने के कारण व्यापार पर पड़े गंभीर असर को लेकर चिंता व्यक्त की है। सीटीआई ने 3 मांगे की हैं।