200 करोड़ की ठगी: जैकलीन की अर्जी पर ED ने मांगा समय, बनना चाहती हैं सरकारी गवाह

Mohit पीटीआई, नई दिल्ली
share

ईडी ने चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडिस को ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सह-आरोपी बनाया है और इस मामले में लंबे समय से कोर्ट के चक्कर लगा रही हैं।

200 करोड़ की ठगी: जैकलीन की अर्जी पर ED ने मांगा समय, बनना चाहती हैं सरकारी गवाह

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की उस याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा जिसमें उन्होंने 200 करोड़ रुपये मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है। स्पेशल जज प्रशांत शर्मा ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 8 मई तय की है। कोर्ट ने इससे पहले 17 अप्रैल को एक्ट्रेस के वकील की ओर से अर्जी दायर करने के बाद जांच एजेंसी को नोटिस जारी किया था।

आपको बता दें कि ईडी ने चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडिस को ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सह-आरोपी बनाया है और इस मामले में लंबे समय से कोर्ट के चक्कर लगा रही हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने बीते साल 3 जुलाई को एक्ट्रेस की उस याचिका को भी खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने ईडी द्वारा दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी। दो महीने बाद, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था।

अक्टूबर 2019 से जेल में है सुकेश

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह की पत्नियों से कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया था। शिविंदर और मालविंदर पर रैनबैक्सी से संबंधित 2,397 करोड़ रुपये के फंड को डायवर्ट करने के आरोप में अक्टूबर 2019 से जेल में है। आरोप है कि सुकेश ने अपने आपको वरिष्ठ अधिकारी बताकर शिविंदर और मालविंदर को जमानत दिलाने के नाम पर इस ठगी को अंजाम दिया था।

ठगी का बड़ा नेटवर्क चलाया

आरोप है कि सुकेश ने जेल के अंदर रहते हुए ठगी का बड़ा नेटवर्क चलाया। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी संपर्क साधा और उन्हें कई महंगे तोहफे दिए। यही वजह है कि जैकलीन का नाम भी इस केस में है। हालांकि जैकलीन का कहना है कि उन्हें सुकेश की असलियत के बारे में जानकारी नहीं थी। जैकलीन का कहना है कि सुकेश ने बताया था कि वह एक बिजनेसमैन है। आपको बता दें कि देश भर में कई अन्य मामलों में सुकेश के खिलाफ जांच चल रही है।

सुकेश के राज खोलेंगी जैकलीन?

ऐसा कहा जा रहा है कि जैकलीन के सरकारी गवाह बनने की अर्जी को अगर जांची एजेंसी (ईडी) स्वीकार कर लेती है तो उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। मसलन सजा में छूट या कानूनी कार्रवाई से राहत मिल सकती है। कानूनी जानकारों के मुताबिक, ये तभी संभव होगा जब वे जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोगा करे और सुकेश के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत दे। जैकलीन के सरकारी गवाह बनने का फायदा यह भी है कि वह अबतक इस मामले में बतौर आरोपी ही कोर्ट में पेश हो रही हैं मगर अर्जी स्वीकार होने के बाद वे आरोपी से सरकारी गवाह बन जाएंगी।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।