मॉडर्न क्लासरूम, हाई-टेक लैब… दिल्ली में 900 करोड़ की लागत से बनने जा रहे 27 नए सरकारी स्कूल में और क्या खास होगा?

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली सरकार राजधानी मे 27 नए परमानेंट गवर्नमेंट स्कूल कैंपस बनाने जा रही है। इसके लिए 18 महीने की डेडलाइन तय की गई है। आइए जानते हैं इन स्कूलों में क्या-क्या खास होगा।

मॉडर्न क्लासरूम, हाई-टेक लैब… दिल्ली में 900 करोड़ की लागत से बनने जा रहे 27 नए सरकारी स्कूल में और क्या खास होगा?

दिल्ली सरकार 900 करोड़ रुपये की लागत से 27 नए परमानेंट गवर्नमेंट स्कूल कैंपस बनाने की प्लानिंग कर रही है। इन स्कूल का निर्माण राजधानी में दिल्ली सरकारी की खाली जमीनों पर किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 18 महीने की डेडलाइन रखी गई है।

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में दिल्ली के सरकारी स्कूलों पर खासा ध्यान दिया गया था। क्लासरूम को मॉर्डन बनाया गया था तो कैंपेस को भी चमकाया गया था। रेखा गुप्ता की सरकार में अब इन नए 27 स्कूलों के जरिए नई सरकार भी तारीफ जरूर बटोरना चाहेगी।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने प्रोजेक्ट को लेकर क्या कहा?

सरकार के इस प्रोजेक्ट का मकसद छात्रों को आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार करना है। इनमें छात्रों को ऐसा माहौला दिया जाएगा जिससे उन्हें सीखने में मदद मिलेगी। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया है कि इन स्कूलों में क्या-क्या खास सुविधाएं होंगी इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इनमें मॉडर्न क्लासरूम्स, अत्याधुनिक साइंस लैब्स, लाइब्रेरीज, मल्टीपर्पज हॉल्स और ईको-फ्रेंडली सुविधाओं से युक्त ये कैंपस विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और भविष्य के अनुरूप सीखने का वातावरण उपलब्ध कराना। उन्होंने स्कूलों के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर देते हुए कहा कि ‘ये जिम्मेदारी हमारी और आपकी है कि हम ऐसे स्कूल बनाएं जिससे आप अपनी अगली पीढ़ी को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की इच्छा रखें।’

छात्रों को मिलेगा क्वालिटी लर्निंग एनवायरनमेंट

इन स्कूलों में एजुकेशन के साथ-साथ ही ऐसा माहौल मिलेगा जिससे हर बच्चे को एक क्वालिटी लर्निंग एनवायरनमेंट मिलेगा। सबसे खास बात ये है कि इन स्कूलों का निर्माण इको फ्रेंडली (पर्यावरण के अनुकूल) तरीके से किया जाएगा। सोलर पॉवर, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, वॉटर ट्रीटमेंट और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे टिकाऊ सुविधाएं भी इसका हिस्सा होंगे।

18 महीने की डेडलाइन तय की गई है

खास बात ये भी है कि इन स्कूलों को एजुकेशन डिपार्टमेंट (डीओई) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) मानकों के आधार पर ही डिजाइन किया जाएगा ताकि आने वाले समय में जरूरत के मुताबिक इनका और भी विस्तार किया जा सके। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 18 महीने की डेडलाइन तय की है। अगर सरकार के दावे के मुताबिक स्कूल तैयार होते हैं तो राजधानी की शिक्षा व्यवस्था में यह एक नया अध्याय होगा।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।