इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका और फिर कुक ने उठाया ये कदम, दांव पर लग गईं कई जिंदगी! मालवीय नगर अग्निकांड की खौफनाक कहानी
मालवीय नगर के एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। होटल के कुक के मुताबिक आग लगने की शुरुआत किचन में फटे एक इलेक्ट्रिक स्टोव से हुई थी और फिर धीरे-धीरे पूरे होटल में फैल गई। घबरहाट में उसने एक ऐसा कदम उठाया जिसे पुलिस संदेह की निगाह से देख रही है।

मालवीय नगर एक होटल में लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई जिसमें 12 विदेशी थे। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को होटल के कुक केशव नेगी को गिरफ्तार कर लिया था। कुक ने इस भयावह अग्निकांड को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
न्यूज18 में छपी एक खबर के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने अबतक की पूछताछ में पाया है कि आग कुक की लापरवाही के चलते फैली। कुक की पहचान केशव नेगी के रूप में हुई है और उससे करीब 6 घंटे पूछताछ की गई है। कुक ने आग लगने से लेकर उसके विकराल रूप लेने तक के घटनाक्रम के बारे में बताया है।
ऑन करने के तुरंत बाद आग
न्यूज18 ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि, नेगी ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह किचन में इलेक्ट्रिक स्टोव चूल्हा ऑन करने के तुरंत बाद आग लग गई थी। पूछताछ में उसने ये भी बताया कि इस दौरान इलेक्ट्रिक स्टोव चूल्हा फट गया था जिससे आग तेजी से पूरे होटल में फैल गई।
आग और धुंआ फैलता देख कुक घबरा गया
पूछताछ में सामने आया है कि होटल में तेजी से आग और धुंआ फैलता देख कुक घबरा गया। इस दौरान अफरा-तफरी के बीच नेगी ने भागने से पहले होटल की मुख्य बिजली सप्लाई को बंद कर दिया था। अब पुलिस नेगी के इस फैसले को लेकर जांच कर रही है।
इलेक्ट्रॉनिक डोर लॉक सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया?
पुलिस को आशंका है कि बिजली सप्लाई रुकने से होटल का इलेक्ट्रॉनिक डोर लॉक सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया जिससे कई लोग फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अगर बिजली सप्लाई चालू रहती तो क्या लोग बाहर आ सकते थे या नहीं।
शटर बंद कर भाग निकला था
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि आग लगने के बाद उसने किसी को सतर्क नहीं किया और शटर बंद कर भाग गया। जांचकर्ता अब यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या शटर बंद करने के बाद होटल के मेहमानों के बाहर निकलने के रास्ते या बचाव कार्य में बाधा आई? पुलिस को शटर को तोड़ने में ही 15 मिनट का समय लग गाया जिससे रेस्क्यू बुरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस अब होटल के मालिक और आरोपी लवकेश बजाज और केशव नेगी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी। आपको बता दें कि होटल का कुक दो दिन की पुलिस रिमांड में है।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


