जमाखोरों की खैर नहीं! 70 टीमें तैनात, सिरसा बोले- दिल्ली में LPG की कोई कमी नहीं

Mohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सिरसा ने कहा कि इजरायल और ईरान युद्ध के चलते एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है जिसके वजह से दिल्ली में भी अफवाह फैलाई गई हैं और लोग घबराहट में सिलिंडर खरीद रहे हैं। घबराहट में खरीदारी की जरूरत नहीं क्योंकि सप्लाई पूरी तरह से व्यवस्थित है।

जमाखोरों की खैर नहीं! 70 टीमें तैनात, सिरसा बोले- दिल्ली में LPG की कोई कमी नहीं

दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने रविवार को बताया कि राजधानी में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और लोगों को धैर्य रखने की जरूरत है। इसके साथ ही सिरसा ने बताया है कि एलपीजी सिलिंडर की जमाखोरी रोकने के लिए 70 टीमें तैनात की गई हैं।

मंत्री ने एक बयान में कहा कि सरकार ने दिल्ली में एलपीजी की निगरानी के लिए पुलिस, वजन एवं माप विभाग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की 70 संयुक्त टीमें तैनात की हैं। ये टीमें डिस्ट्रीब्यूटर्स और बाजार में स्टॉक की चेकिंग कर रही हैं और साथ ही जमाखोरी करने वालों से सख्ती से निपट रही है। उन्होंने बताया कि ऊंचे दामों पर सिलिंडर बेचने वालों के खिलाफ भी ये टीम एक्शन ले रही है।

दिल्ली में भी अफवाह फैलाई गई हैं

सिरसा ने कहा कि इजरायल और ईरान युद्ध के चलते एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है जिसके वजह से दिल्ली में भी अफवाह फैलाई गई हैं और लोग घबराहट में सिलिंडर खरीद रहे हैं। घबराहट में खरीदारी की जरूरत नहीं क्योंकि सप्लाई पूरी तरह से व्यवस्थित है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की नियंत्रित बिक्री

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के बाद, सरकार ने तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के साथ तालमेल बिठाकर कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की नियंत्रित बिक्री शुरू कर दी है। जरूरी सेक्टर जैसे अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, रेस्तरां और डेयरियों में औसत दैनिक कमर्शियल खपत का 20 प्रतिशत लगभग 1800 सिलिंडर किया जाएगा। 19 किलोग्राम सिलिंडर का डिस्ट्रीब्यूशन 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर होगी।

सीएम रोजाना स्थिति की समीक्षा कर रही हैं

सिरसा ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रोजाना स्थिति की समीक्षा कर रही हैं और प्रशासन आपूर्ति पर पैनी नजर रख रहा है। अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर हेल्पलाइन के जरिए से इसकी सूचना दें, ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके।

सीएम की सख्त चेतावनी

एलपीजी की कमी की खबरों पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि जमाखोरी के खिलाफ सरकार का कड़ा रुख है। उन्होंने कहा है कि जब भी देश पर कोई संकट आता है, हम सभी को एकजुट होना चाहिए। मैं उन लोगों को भी चेतावनी देना चाहती हूं जो जनता के बीच डर पैदा कर रहे हैं और उन्हें जमाखोरी के लिए उकसा रहे हैं। यह देश के खिलाफ काम करना है। कठिन समय में, आइए हम सब एक साथ आएं, थोड़ा संयम बरतें, वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें, और बहुत जल्द यह पूरी स्थिति सामान्य हो जाएगी। जो लोग इसे मौका बनाकर भ्रष्टाचार करके लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें मैं चेताना चाहती हूं कि इस तरह की कोई भी हरकत जैसे ही निगाह में आएगी कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी'

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।