'योग्यता से डरते हैं केजरीवाल'...राघव चड्ढा को बोलने से रोकने पर बीजेपी ने जताई आपत्ति
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक 'डरपोक' नेता बताया जो किसी भी सक्षम व्यक्ति को बर्दाश्त अपनी पार्टी में बर्दाश्त नहीं कर सकते।

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाने पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी प्रतिक्रिया दी है। सचदेवा ने शुक्रवार को कहा कि राज्यसभा में उन्हें उपनेता पद से हटाना पार्टी का आंतरिक मुद्दा है और हर दल इसके लिए स्वतंत्र है, मगर उन्हें सदन में बोलने से रोकना गलत है।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक 'डरपोक' नेता बताया जो किसी भी सक्षम व्यक्ति को बर्दाश्त अपनी पार्टी में बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा 'उपनेता पद से हटाना पार्टी का आंतरिक मुद्दा है और हर दल इसके लिए स्वतंत्र है कि किसे नेता बनाना है और किसे नहीं बनाना है। मगर आपत्तिजनक ये है कि राज्यसभा सचिवालय को यह लिखना कि राघव को बोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए या उन्हें बोलने का समय नहीं दिया जाना चाहिए। ये अलोकतांत्रिक है। सांसद किसी भी दल के हों पक्ष के हों या विपक्ष के हों एकबार जब आप सांसद बन जाते हैं तो आपका नैतिक कर्तव्य है कि क्षेत्र समाज या देश के लिए जो भी आपके विचार हैं वह सदन में रखिए।'
'केजरीवाल एक डरे हुए कमजोर आदमी हैं'
उन्होंने आगे कहा ‘लेकिन अरविंद केजरीवाल एक डरे हुए कमजोर आदमी हैं। उन्हें विपक्ष पसंद नहीं है। उन्हें ऐसी संगत पसंद है जो किसी न किसी साजिश या अपराध में लिप्त रहने वालों की। जैसे की नरेश बालियान,सतेंद्र, मनीष और ये लिस्ट काफी लंबी है। अगर आप आम आदमी पार्टी का इतिहास देखें तो अन्ना हजारे, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, आशुतोष, स्वाति मालीवाल और ये भी एक लंबी लिस्ट है। केजरीवाल योग्यता से डरते हैं उसका एक परिणाम मुझे अब दिखता है जो अब राघव के रूप में सामने आ रहा है।’
सचदेवा ने शायरी के जरिए साधा निशाना
इस मुद्दे पर राघव की एक्स वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सचदेवा ने शायरी के जरिए कहा 'जिंदगी पर बस इतना लिख पाया हूं मैं, बहुत मजबूत रिश्ते थे कुछ कमजोर लोगों से।' वहीं राघव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा ‘यह तो राघव जी बेहतर बता सकते हैं। लेकिन अब जो निर्णय हुआ है वो तो उनको तय करना है कि वहां सदन में उनको क्या पक्ष रखना है।’
राघव ने क्या कहा है?
आपको बता दें कि राघव ने पार्टी के इस फैसले पर शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा पार्टी उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। उपनेता पद से हटाए जाने के बाद अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि 'जब भी मुझे संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं और शायद मैं ऐसे विषय उठाता हूं, जो आमतौर पर संसद में नहीं उठाए जाते लेकिन क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई अपराध किया है? क्या मैंने कोई गलती की है? क्या मैंने कुछ गलत किया है? मैं यह सवाल इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि आप ने राज्यसभा सचिवालय से कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने से रोका जाए।
उन्होंने कहा कि अब कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा? जब भी मैं बोलता हूं, मैं देश के आम आदमी की बात करता हूं। एयरपोर्ट पर महंगे खाने का मुद्दा, जोमैटो-ब्लिंकिट डिलीवरी राइडर्स की समस्या, खाने में मिलावट का मुद्दा, मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, कंटेंट क्रिएटर्स पर स्ट्राइक का मुद्दा, टेलीकॉम कंपनियों द्वारा 12 महीनों में 13 बार रिचार्ज कराने का मुद्दा समेत अन्य मुद्दे संसद में उठाए हैं।
आप नेता ने कहा कि और इन मुद्दों को उठाने के बाद देश के आम आदमी को फायदा हुआ लेकिन इससे आम आदमी पार्टी को क्या नुकसान हुआ? कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा? कोई मेरी आवाज क्यों दबाना चाहेगा? खैर, आप लोग मुझे असीम प्यार देते हैं। जब भी मैं आपके मुद्दे उठाता हूं, आप मेरा हौसला बढ़ाते हैं इसके आप सभी का आभार करते हैं।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


