झारखंड एयर एम्बुलेंस क्रैश: कंपनी के दफ्तर पहुंची जांच टीम, सामान जब्त; खुलेगा हादसे का राज?

Feb 24, 2026 05:05 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मंगलवार को जांच एजेंसियां रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के दिल्ली स्थित दफ्तर पहुंची। इस दौरान दप्तर से कुछ सामान बरामद किया गया है। बरामद किया गया सामान क्या है इसबारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। सामान बरामद करने के बाद अधिकारी गाड़ी में रखकर ले गए।

झारखंड एयर एम्बुलेंस क्रैश: कंपनी के दफ्तर पहुंची जांच टीम, सामान जब्त; खुलेगा हादसे का राज?

झारखंड में एक एयर एम्बुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मुख्य कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी90 विमान वीटी-एजेवी सोमवार को रांची से दिल्ली जाते समय, उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई थी।

मंगलवार को जांच एजेंसियां रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के दिल्ली स्थित दफ्तर पहुंची। इस दौरान दप्तर से कुछ सामान बरामद किया गया है। बरामद किया गया सामान क्या है इसबारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। सामान बरामद करने के बाद अधिकारी गाड़ी में रखकर ले गए।

फ्लाइट सेफ्टी चीफ ने क्या कहा?

वहीं जांच एजेंसियों के जाने के बाद रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की फ्लाइट सेफ्टी चीफ, मोहिंदर कौर ने विमान को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'हमें भी इस घटना का बहुत दुख है। उड़ान बिल्कुल सही रही, और वापसी के दौरान भी विमान में कोई खराबी नहीं थी। दोनों पायलट सक्षम और अनुभवी थे। जांच अभी जारी है और जांच एजेंसी भी आई थी। उन्होंने कुछ सामान जब्त किया और चले गए।'

आपको बता दें कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मिली जानकारी के मुताबिक, रेडबर्ड एयरवेज कंपनी के पास छह विमानों का बेड़ा है। इसमें सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान भी शामिल है।

विमान ने रास्ता बदलने की परमीशन मांगी थी

विमान रांची से दिल्ली जा रहा था विमान। टेकऑफ के 20 मिनट विमान का संपर्क टूटा गया था। विमान ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी, 7:34 पर संपर्क टूट गया था। संपर्क टूटने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले के समरिया के जंगलों में क्रैश हो गया। विमान मरीज को इलाज के लिए दिल्ली लेकर जा रहा था। डीजीसीए ने जानकारी दी है कि विमान ने रास्ता बदलने की परमीशन मांगी थी मगर इसी के बाद संपर्क टूट गया था। बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने के वजह से विमान हादसे का शिकार हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी खराब मौसम को वजह बताया है।बहरहाल मामले की जांच जारी है लिहाजा सटीक वजह का भी पता लग जाएगा।

एक महीने से भी कम समय में ये देश में दूसरा विमान हादसा है। इससे पहले 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती के पास एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। विमान में अजित पवार के अलावा चार अन्य लोग थे और वे भी इस हादसे में मारे गए थे। इस मामले की भी जांच की जा रही है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।