काम की बात: दिल्ली में कल इंडिया-अफगानिस्तान टी-20 मैच, इन रास्तों से बचें; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टी-20 मैच है। मैच से पहले दिल्ली ट्रैफिल पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है।

Delhi Traffic Advisory: इंडिया-अफगानिस्तान के बीच टी-20 क्रिकेट मैच के वजह से रविवार (13 सितंबर) को अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है। मैच शाम 7 बजे से रात साढ़े 11 बजे तक खेला जाएगा। ऐसे में प्रतिबंध और डायवर्जन दोपहर 2 बजे से रात 11 बजकर 45 मिनट तक जारी रहेंगे।
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, जरूरत के आधार पर बहादुर शाह ज़फर मार्ग, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, मिरदर्द चौक और जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। इसके अलावा बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग और दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के कुछ हिस्सों पर माल ढोने वाले वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
इन रास्तों पर जाने से बचें
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे क्रिकेट मैच देखने आने वाले दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने और निकलने के समय के दौरान जवाहर लाल नेहरू मार्ग, बहादुर शाह ज़फर मार्ग, असफ अली रोड और दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर जाने से बचें। इसके अलावा वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।
एंट्री गेट के हिसाब से तय रास्तों से स्टेडियम पहुंचने की सलाह
वहीं दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे स्टेडियम में एंट्री गेट के हिसाब तय रास्तों से ही स्टेडियम तक पहुंचें। इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। गेट नंबर 1-8 बहादुर शाह जफर मार्ग पर जबकि गेट नंबर 10-15 जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर अंबेडकर नगर बस टर्मिनल के पास और गेट नंबर 16-18 बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास है।
पार्किंग की क्या व्यवस्था?
फ्री पार्किंग और 'पार्क एंड राइड' की सुविधा माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर मिलेगी। वहीं स्टेडियम के पास आम वाहनों के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां सिर्फ लेबल लगे हुए वाहनों के लिए पार्किंग की सीमित व्यवस्था रहेगी।
इसके अलावा बहादुर शाह जफर मार्ग, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, मिरदर्द चौक, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, राजघाट और आईपी फ्लाइओवर के बीच रिंग रोड के हिस्से पर भी पार्किंग की मनाही है।
पार्क मिलने पर वाहन उठा लिया जाएगा
एडवाइजरी में बताया गया है कि प्रतिबंधित एरिया में वाहन पार्क मिलने पर उसे उठा लिया जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ऐप आधारित टैक्सी के लिए तय पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ पॉइंट्स बहादुर शाह जफर मार्ग पर गेट नंबर-2 पर निर्धारित हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रखें।


