'अपनों' के ही पुराने बयानों से घिरे राहुल गांधी, भड़का यूथ कांग्रेस; 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक के बीच फाड़ डाले पोस्टर
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की की बैठक से पहले कई जगह कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। जैसे ही इन पोस्टर की भनक इंडिया यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लगी वे इन्हें फाड़ने लगे। पोस्टर में गठबंधन के पुराने नेताओं के बयान को छापा गया था।

दिल्ली की सड़कों पर सोमवार को INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर देखने को मिली। पोस्टर में INDIA गठबंधन के पुराने नेताओं के बयानों को छापा गया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ लगे पोस्टर को इंडियन युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिया। इसका वीडियो खुद इंडियन युथ कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है।
दरअसल ये पोस्टर बैठक से कुछ घंटे पहले ही अशोका रोड के पास और शहरभर के मुख्य चौराहों पर चस्पा किए गए थे। जैसे ही कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को पोस्टर की भनक लगी वे तुरंत इन्हें फाड़ने लगे। एक पोस्टर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार का राहुल के खिलाफ दिया एक पुराना बयान छापा गया जिसमें लिखा गया कि ‘राहुल गांधी में कंसीस्टेंसी की कमी है।’
ममता से लेकर स्टालिन तक के पुराने बयान
ममता बनर्जी के पुराने बयान को भी पोस्टर में छापा गया। पोस्टर में लिखा गया कि 'अगर कांग्रेस गठबंधन (INDIA bloc) को नहीं चला सकती, तो मैं इसे चला सकती हूं।'
आम आमदी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल संग राहुल गांधी का पोस्टर भी चस्पा किया गया। इसमें में भी केजरीवाल के पुराने बयान 'गलती से भी कांग्रेस को वोट मत दे देना' को छापा गया।
वहीं एक पोस्टर द्रमुक (DMK) अध्यक्ष एम के स्टालिन के पुराने बयान का भी है। इसमें भी राहुल गांधी की तस्वीर छापी गई है और लिखा गया है कि ‘कांग्रेस के नेता उन लोगों की तरह हैं, जो उसी नाव में छेद करते हैं जिसमें वे खुद सफर कर रहे हों।’
हर पोस्टर में INDIA गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़ते हुए लिखा गया कि 'INDI अलयान्स वाले जो आपस में लड़ रहे हैं, वो साथ में क्या लड़ेंगे!
बैठक को लेकर क्या जानकारी?
बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की। इसमें राहुल गांधी, ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई बड़े विपक्षी नेता शामिल हुए।
हर दो महीने में होगी गठबंधन की बैठक
बैठक के बाद खरगे ने बताया कि ‘पांच मुद्दों को उठाने पर सहमति बनी है और गठबंधन की बैठक हर दो महीने में होगी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी बैठक में वर्चुअली हिस्सा लिया और सभी मुद्दों पर सहमित दी। अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में आयोजित की जाएगी।’
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


