‘वांगचुक को बाहर आने की इजाजत नहीं मिली तो फिर’… संसद मार्च से पहले CJP ने साफ कर दिए इरादे

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी आज जंतर-मंतर से संसद तक मार्च करने वाली है। इससे पहले पार्टी ने एकबार फिर अपनी मांग दोहराई है। इसके साथ ही यह भी कहा है कि सोनम वांगचुक को रिहा किया जाए।

CJP
कॉकरोच जनता पार्टी के आज होने वाले संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है।

कॉकरोच जनता पार्टी के आज होने वाले संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार को संसद तक प्रस्तावित मार्च की तैयारियों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल पर लोगों का पहुंचना दिनभर जारी रहा। संगठन ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को संसद तक 'संसद चलो' मार्च का आह्वान किया है।

कॉकरोच जनता पार्टी देर रात एकबार फिर अपनी मांगों का जिक्र किया है। कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स हैंडल पर रात ढ़ाई बजे एक पोस्ट शेयर की गई है जिसमें बयान जारी किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी की सरकार से जो मांग है उसमें बदलाव नहीं हुआ है। हम 20 से ज्यादा छात्रों की मौत आत्महत्या और उनके परिवारों के लिए 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग करते हैं।’

पोस्ट में आगे लिखा गया 'हमारा आंदोलन तब तक खत्म नहीं होगा जब तक कि हमें न्याय नहीं मिल जाता। तय योजना के मुताबिक संसद की ओर शांतिपूर्ण मार्च जारी रहेगा। सोनम वांगचुक ने भी देशवासियों से बड़ा और सफल बनाने की अपील की है। हमारी यह भी मांग है कि वांगचुक सर को उस अस्पताल से रिहा किया जाए जहां सरकार द्वारा उन्हें उनकी मर्जी के बिना जबरन रखा गया है, ताकि वे भी सुबह 9 बजे से प्रस्तावित एतिहासिक 'संसद चलो' मार्च में शामिल हो सकें। जैसा कि हमने पहले बताया है अगर वांगचुक को बाहर आने की इजाजत नहीं मिलती है तो फिर गीतांजलि जे. आंग्मो (वांगचुक की पत्नी) इस शांतिपूर्व मार्च में शामिल होंगी।'

पुलिस कार्रवाई की आशंका

कॉजपा ने सोमवार के मार्च से पहले पुलिस कार्रवाई की आशंका भी जताई। संगठन ने 'एक्स' पर पोस्ट कर समर्थकों से तत्काल जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की। उसने दावा किया कि इलाके में आंसू गैस से संबंधित उपकरण लाए गए हैं और असामाजिक तत्व गड़बड़ी फैलाने के लिए प्रदर्शनकारियों की भीड़ में घुसने की कोशिश कर सकते हैं।

20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वह नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रभावित छात्रों को न्याय देने की मांग कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को उनके अनशन के 21वें दिन दिल्ली पुलिस ने जबरन जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया है।

वांगचुक को उठाने के बाद जंतर-मंतर पर बढ़े प्रदर्शनकारी

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जबरन अनशन से उठाकर बहुत बड़ी गलती कर दी। दीपके ने कहा है कि पुलिस ने ऐसा करके जंतर-मंतर को भर दिया है। जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे अभिजीत दीपके ने मंच से प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा ‘कल सोनम वांगचुक सर को उठाकर आप लोगों ने बहुत बड़ी गलती कर दी। एक सोनम सर को उठाकर तुमने पूरा जंतर-मंतर भर दिया। अगर तुम इस प्रदर्शन को भी उठाओगे तो पूरी दिल्ली लोगों से भर जाएगी। तो ये गलती वापस मत करना।’

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्ली‘वांगचुक को बाहर आने की इजाजत नहीं मिली तो फिर’… CJP ने साफ कर दिए इरादे