लंबे अनशन के बाद अब कैसी है सोनम वांगचुक की हालत? हेल्थ बुलेटिन हुआ जारी
सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया गया है। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि उन्हें लगातार एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम की कड़ी निगरानी में रखा जा रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन के 21वें दिन दिल्ली पुलिस उन्हें जबरन सफदरजंग अस्पताल ले गई। सफदरजंग अस्पताल रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक का हेल्प अपडेट जारी किया है। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक वांगचुक के जरूरी हेल्थ पैरामीटर्स स्थिर हैं, हालांकि ब्लड पैरामीटर्स में थोड़ा बदलाव है।
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अस्पताल के मुताबिक सोनम वांगचुक को एक्सपर्ट्स की एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम की कड़ी निगरानी में मेडिकल देखभाल की जरूरत है। भले ही उनकी हालत स्थिर है मगर डॉक्टरों का मानना है कि उन्हें चौबीसों घंटे क्लिनिकल निगरानी में रखना जरूरी है ताकि किसी कोई परेशानी परेशानी सामने आए तो तुरंत उसका पता लगाकर ठीक किया जा सके। उनके क्लिनिकल स्टेटस ब्लड पैरामीटर्स आदि की लगातार नजर रखी जा रही है।
शनिवार का हेल्थ बुलेटिन
अस्पताल की ओर से शनिवार को भी हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया था। जिसमें बताया गया था कि भर्ती के समय वह होश में थे और उनकी पल्स, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन का लेवल भी स्थिर था। हालांकि उनमें डिहाइड्रेशन के लक्षण यानी पानी की कमी है। वहीं ब्लड गैस एनालिसिस से पता चला कि उन्हें कम्पेन्सेटेड एसिडोसिस है। इसके अलावा सीरम पोटैशियम का लेवल भी कम है और ब्लड शुगर 78 mg/dl है। दोबारा जांच करने पर भी उनका सीरम पोटैशियम का लेवल उतना ही पाया गया।
दवा लेने से इनकार
हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि वांगचुक का यूरिनरी कीटोन भर्ती के समय 1+ था, जो दोपहर 1 बजे तक बढ़कर 3+ हो गया। इस दौरान उन्हें इंट्रावेनस (IV) फ्लूड देने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही ओरल रिहाइड्रेशन फ्लूइड या किसी भी अन्य तरह की दवा लेने से इनकार कर दिया। उनके बेहतर इलाज के लिए लगातार निगरानी और काउसलिंग जारी है।
पत्नी को अस्पताल पर भरोसा नहीं
वांगचुकी की पत्नी गीतांजिल ने भी बताया है कि वांगचुक का अनशन अस्पताल में भी जारी है। वे पहले की तरह सिर्फ नमक और पानी का ही सेवन कर रहे हैं। हालांकि गीतांजलि ने अस्पताल को पत्र लिखकर मांग की है कि वांगचुक तुरंत डिस्चार्ज किया जाए। गीतांजलि का कहना है कि अस्पताल की ओर से ईलाज में पारदर्शिता की कमी है इस वजह से वे वांगचुक को किसी दूसरे अस्पताल में ले जाना चाहती हैं। वांगचुक ने शुक्रवार रात कहा था कि बिगड़ती सेहत के बावजूद वह अपना अनशन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


