जंतर-मंतर से कितनी दूरी पर हैं 3 नए प्रदर्शन स्थल? ये संसद के सबसे नजदीक; एक का अन्ना हजारे से कनेक्शन

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए जंतर-मंतर को डिनोटिफाई कर प्रदर्शन के स्थल के लिए तीन नई जगहें निर्धारित की हैं। आइए जानते हैं तीनों जगहें संसद और जंतर-मंतर से कितनी दूरी पर हैं।

jantar mantar
जंतर-मंतर से सबसे नजदीक रामलीला मैदान है। (AI प्रतीकात्मक तस्वीर)

Delhi Jantar Mantar: दिल्ली का जंतर-मंतर एक ऐसी जगह है जो कि बीते कुछ महीनों में लगातार चर्चा में है। जंतर-मंतर भारत के 'लोकतंत्र का मंदिर' कहे जाने वाले संसद के एकदम नजदीक है। जंतर-मंतर अब धरना और प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल नहीं रहेगा। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से ये फैसला लिया है। दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा फैसला लेते हुए जंतर-मंतर को डिनोटिफाई कर तीन नई जगहें निर्धारित की हैं।

ये तीन जगहें रामलीला मैदान, बुराडी मैदान और सीबीडी ग्राउंड हैं। तीनों ही जगह संसद से काफी दूर हैं। आइए जानते हैं तीनों जगहें संसद और जंतर-मंतर से कितनी दूरी पर हैं।

रामलीला मैदान

तीनों जगहों में से रामलीला मैदान सबसे पास है। यह सेंट्रल दिल्ली में है। यह जंतर-मंतर से 3 किलोमीटर और संसद भवन से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर है। खास बात ये है कि यहां पहले भी बड़े आंदोलन आयोजित किए जा चुके हैं।

सीबीडी ग्राउंड

यह ग्राउंड ईस्ट दिल्ली में है और जंतर-मंतर से 12 किलोमीटर जबकि संसद से 13 किलोमीटर दूर है। यह जगह राजधानी के पूर्वी छोर पर मौजूद है। सेंट्रल और वेस्ट दिल्ली वालों को इस जगह पर पहुंचने में काफी ज्यादा ट्रैवल करना पड़ेगा।ट

बुराड़ी ग्राउंड

बुराड़ी ग्राउंड संसद और जंतर-मंतर से सबसे ज्यादा दूरी पर है। यह जंतर-मंतर से लगभग 21 किलोमीटर तो संसद से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पर भी रामलीला मैदान की तरह ही बड़ी-बड़ी सभाएं आयोजित होती रहती हैं।

रामलीला मैदान पहले से चर्चित है

इन तीनों नई जगहों में रामलीला मैदान सबसे ज्यादा चर्चित है। अगस्त 2011 में जन लोकपाल कानून की मांग को लेकर समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने यहां पर आंदोलन किया था। हालांकि इससे पहले वे अप्रैल 2011 में जंतर-मंतर पर बैठे थे मगर भीड़ इतनी बढ़ गई कि आंदोलन रामलीला मैदान पर पहुंच गया था।

सीजेपी के मार्च के दौरान संसद के करीब पहुंच गए थे प्रदर्शनकारी

आपको बता दें कि जुलाई 2026 में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर से 'संसद मार्च'निकाला गया था। इस दौरान भीड़ संसद तक पहुंचने लगी थी। आनन-फानन में संसद के मेन गेट तक बंद कर दिए गए थे।

फैसले का सीजेपी ने किया विरोध

सीजेपी ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर डिनोटिफाई करने के सरकार के फैसला पर कहा है कि संगठन को यह मंजूर नहीं है। सीजेपी ने इसे मनमाने फैसले करार देते हुए मानने से इनकार किया है। सीजेपी सह-संयोजक ने 'एक्स' पर कहा 'जंतर-मंतर भारतीयों का है। क्या गृह मंत्रालय ने भारत के लोगों से सलाह ली? क्या किसी हितधारक से सलाह ली गई? क्या किसी संगठन से सलाह ली गई?' यह अस्वीकार्य (फैसला) है।'

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीजंतर-मंतर से कितनी दूरी पर हैं 3 नए प्रदर्शन स्थल? ये संसद के सबसे नजदीक