दिल्ली में देशभक्ति के उत्सव ‘इंडिया बियॉन्ड बॉर्डर्स’ का भव्य आयोजन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

डॉ. योजना साह जैन के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम। देशभक्ति गीत ‘मन जन गण मन गाएगा’ का लोकार्पण, 14 वर्षीय समृद्धि जैन की पुस्तक का भी हुआ विमोचन

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम

नई दिल्ली। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में लिटरेरी इंटेलेक्ट्स एंड पोएट्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (लिपी) यूरोप द्वारा आयोजित ‘इंडिया बियॉन्ड बॉर्डर्स’– ए पैट्रियॉटिक ट्रिब्यूट बाय ग्लोबल इंडियन डायस्पोरा टू भारत” का भव्य आयोजन हुआ।

कार्यक्रम की संकल्पना एवं नेतृत्व लिपी यूरोप की अध्यक्ष, उत्तराखंड मूल की वैज्ञानिक, साहित्यकार, गीतकार एवं सांस्कृतिक क्यूरेटर डॉ. योजना साह जैन ने किया। इस अवसर पर बर्लिन निवासी 14 साल की युवा लेखिका समृद्धि जैन की प्रथम पुस्तक 'द कलर्स बिहाइंड द रेनबो' का भी लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में नेहा कूत्यूर (बर्लिन) ने सांस्कृतिक एवं परिधान सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल थे। विशिष्ट अतिथियों में सांसद रमेश अवस्थी, पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, मारवाह स्टूडियोज के संस्थापक डॉ.संदीप मारवाह तथा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सीनियर निदेशक सुनील सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सह संयोजन एवं संचालन वरिष्ठ पत्रकार डॉ.ओपी यादव ने किया।

अपने स्वागत उद्बोधन में डॉ.योजना साह जैन ने कहा कि भारत केवल एक भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि एक भावना है। हम जहां भी रहें, हमारी जड़ें, हमारी भाषा, हमारी संस्कृति और हमारी स्मृतियां हमें भारत से जोड़े रखती हैं। ‘इंडिया बियॉन्ड बॉर्डर्स’ उसी अटूट भावनात्मक संबंध का उत्सव है। उन्होंने कहा कि लिपी यूरोप का उद्देश्य भारत और यूरोप सहित विश्वभर में बसे भारतीयों के बीच साहित्य, संगीत और संस्कृति के माध्यम से एक सशक्त सांस्कृतिक सेतु का निर्माण करना है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. योजना साह जैन द्वारा लिखित, संगीतबद्ध देशभक्ति गीत 'मन जन गण मन गाएगा' के आधिकारिक संगीत वीडियो का लोकार्पण रहा। यह गीत विश्वभर में बसे भारतीयों की मातृभूमि के प्रति प्रेम, भावनात्मक जुड़ाव और भारतीय अस्मिता को समर्पित एक अनूठी प्रस्तुति है। गीत को डॉ. योजना साह जैन, सागर डीआर तथा कौशिकी खौंड ने स्वर दिए हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में 42 कलाकारों एवं विश्वभर से जुड़े असंख्य सहयोगियों ने सहभागिता की। आशुतोष भंडारी ने सहायक निर्देशक, आशुतोष भंडारी एवं शैशव भट्ट ने छायांकन तथा अस्वाथी सुकेश ने नृत्य निर्देशन की जिम्मेदारी निभाई। बर्लिन इंडियावाले इस प्रोजेक्ट के कम्युनिटी पार्टनर रहे।

कार्यक्रम के दौरान गीत की थीम पर आधारित एक विशेष सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। प्रस्तुति ने भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक भारतीय समुदाय के भावनात्मक जुड़ाव को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।

इस अवसर पर 14 वर्षीय समृद्धि जैन की प्रथम अंग्रेजी लघुकथा संग्रह 'द कलर्स बिहाइंड द रेनबो' का भी विधिवत विमोचन किया गया। इतनी कम आयु में उनकी साहित्यिक प्रतिभा की सभी अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की और इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया।

मुख्य अतिथि प्रो. एस. पी. सिंह बघेल सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधनों में 'इंडिया बियॉन्ड बॉर्डर्स' को प्रवासी भारतीयों और भारत के बीच भावनात्मक एवं सांस्कृतिक संबंधों को सशक्त बनाने वाली एक अभिनव एवं दूरदर्शी पहल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देते हैं तथा विश्वभर में बसे भारतीयों को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक गौरव और वैश्विक भारतीय एकता के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों ने इस आयोजन को लिपी यूरोप की एक महत्त्वपूर्ण सांस्कृतिक उपलब्धि बताते हुए इसके सफल आयोजन के लिए डॉ. योजना साह जैन एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि “इंडिया बियॉन्ड बॉर्डर्स” आने वाले वर्षों में भारत और वैश्विक भारतीय समुदाय के बीच सांस्कृतिक संबंधों का एक सशक्त अंतरराष्ट्रीय मंच बनकर उभरेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan

हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। करीब एक सदी से यह अखबार हिंदी भाषी पाठकों की पसंद बना हुआ है। देश-दुनिया की Hindi News को पढ़ने के लिए यह अखबार लगातार पाठकों की पसंद बना हुआ है। इसके अतिरिक्त समकालीन मुद्दों पर त्वरित टिप्पणी, विद्वानों के विचार और साहित्यिक सामग्री को भी लोग पसंद करते रहे हैं। यहां आप ग्लोबल से लोकल तक के सभी समाचार एक ही स्थान पर पा सकते हैं। हिन्दुस्तान अखबार आपको उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों की खबरें प्रदान करता है। दक्षिण भारत के राज्यों की खबरें भी आप यहां पाते हैं।

इसके अतिरिक्त मनोरंजन, बिजनेस, राशिफल, करियर, ऑटो, गैजेट्स और प्रशासन से जुड़ी खबरें भी यहां आप पढ़ सकते हैं। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीदिल्ली में देशभक्ति के उत्सव ‘इंडिया बियॉन्ड बॉर्डर्स’ का भव्य आयोजन