साड़ी के सहारे बचाई जान… कुछ छत से चीखें, गोविंदपुरी अग्निकांड की खौफनाक दास्तां; कहां से उठी मौत की चिंगारी?
गोविंदपुरी इलाके में एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत आग की चपेट में आ गई।इस दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि आग ग्राउंड फ्लोर से लगना शुरू हुई थी।

साउथ-ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में शुक्रवार तड़के एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग में चीख-पुकार मच गई और हर कोई मदद के लिए चिल्लाने लगा। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में इमारत काले धुएं से घिर गई और जान बचाने को बेताब कुछ लोग साड़ी के सहारे खिड़कियों से बाहर निकले, जबकि कुछ लोग छत से मदद मांगने लगे।
पुलिस के मुताबिक, तुगलकाबाद एक्सटेंशन में एक रिहायशी इमारत में तड़के करीब ढाई बजे आग लग गई जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आस-पास रहने वाले लोगों ने इस भयावह मंजर के दौरान मची दहशत, घबराहट और बेबसी के बारे में बताया है। जिस इमारत में आग लगी उसी के पास रहने वाले राजन ने बताया कि रात करीब 2 बजे धुआं दिखाई दिया और देखते-देखते ही कुछ ही देर में संकरी गली घने काले धुएं से भर गई।
टू-व्हीलर पहले ही आग की चपेट में आ चुके थे
राजन ने बताया कि 'हमने आग बुझाने की कोशिश की मगर इमारत में मौजूद टू-व्हीलर पहले ही आग की चपेट में आ चुके थे। और वहां ज्वलनशील पदार्थ मौजूद था जिसने पूरी इमारत में आग फैला दी।'
पड़ोसियों का कहना है कि धुआं तेजी से फैला रहा था और इस दौरान आनन-फानन में इमारत में फंसे लोग बाहर निकलने के लिए दूसरे रास्ते ढूंढ रहे थे। राजन बताते हैं ‘लोगों ने साड़ियों के सहारे खिड़कियों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई तो वहीं कई लोग इमारत के पिछले हिस्से में मौजूद दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकले।’
'जोर-जोर से 'हमें बचाओ' चिल्ला रहे थे'
एक अन्य पड़ोसी सुमन ने बताया कि 'आग जैसे-जैसे फैलती चली गई, छत पर इकट्ठा हुए लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे थे। वे जोर-जोर से 'हमें बचाओ' चिल्ला रहे थे लेकिन कोई भी इमारत में नहीं घुस सकता था क्योंकि आग पूरी तरह फैल चुकी थी।'
पुलिस के मुताबिक, गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन को रात करीब 2 बजकर 31 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया गया। इस दौरान 8 लोगों को बचाया गया और इलाज के लिए सफरदरजंग अस्पताल और एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
'धुआं आस-पास मौजूद इमारतों में भी फैला'
पड़ोस में ही रहने वाली नीलू देवी ने बताया कि ‘घने धुएं के कारण इलाके में विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी और धुआं आस-पास मौजूद इमारतों में भी फैल गया था। जैसे ही हमें इसका पता चला हम अपने घरों से बाहर निकल गए। इमारत में रहने वाले ज्यादात्तर लोगों के पास अपने अपार्टमेंट हैं और कुछ किराएदार भी हो सकते हैं।’
पार्षद चौधरी भगबीर ने क्या बताया?
वहीं तुगलकाबाद एक्सटेंशन से आप पार्षद चौधरी भगबीर ने बताया कि 'घटना के पीछे किसी तरह की कोई गडबड़ी का कोई संकेत नहीं मिला है। ऐसा कहीं भी हो सकता है और यह एक दुर्घटना है।'
आग ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी?
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा माना जा रहा है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो। हालांकि आग लगने की सही वजह की अभी जांच की जा रही है।आपको बता दें कि मृतकों की पहचान पंकज (28), उनकी मां गुड्डी (50) और बहन सोनी (20) के रूप में हुई है। तीनों इमारत की तीसरी मंजिल पर रहते थे। परिवार के अन्य दो सदस्य को गंभीर चोटें आईं हैं।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


