सिख गुरुद्वारों के नाम पर हों दो मेट्रो स्टेशन, पूर्व सांसद तरलोचन सिंह ने CM को लिखा पत्र

Feb 23, 2026 06:10 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सिंह ने सुझाव दिया कि चांदनी चौक स्थित मेट्रो स्टेशन का नाम 'गुरुद्वारा सिस गंज चांदनी चौक' रखा जा सकता है, जबकि बाबा खड़क सिंह मार्ग पर स्थित मेट्रो स्टेशन का नाम ‘गुरुद्वारा बंगला साहिब’ कर दिया जाए।

सिख गुरुद्वारों के नाम पर हों दो मेट्रो स्टेशन, पूर्व सांसद तरलोचन सिंह ने CM को लिखा पत्र

पूर्व सांसद और पद्म भूषण से सम्मानित तरलोचन सिंह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर दिल्ली के दो मेट्रो स्टेशन के नाम में बदलाव करने की मांग की है। सरकार ने हाल में कुछ मेट्रो स्टेशन के नाम बदले हैं जिसके बाद सिंह ने मांग की है कि इसमें उन प्रमुख सिख गुरुद्वारों को भी शामिल किया जाए जिन्हें इस प्रक्रिया के दौरान छोड़ दिया गया है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि ‘सरकार ने हाल में कुछ मेट्रो स्टेशन के नाम बदल दिए हैं लेकिन गुरुद्वारा सिस गंज साहिब और गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास स्थित मेट्रो स्टेशनों को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया। इन दो तीर्थस्थल पर सैकड़ों की संख्या में तीर्थयात्री और पर्यटक आते हैं। दोनों गुरुद्वारे गुरु हरकृष्ण साहिब जी और गुरु तेग बहादुर साहिब जी से जुड़े हुए हैं।’

तरलोचन ने सुझाए हैं ये नाम

सिंह ने सुझाव दिया कि चांदनी चौक स्थित मेट्रो स्टेशन का नाम 'गुरुद्वारा सिस गंज चांदनी चौक' रखा जा सकता है, जबकि बाबा खड़क सिंह मार्ग पर स्थित मेट्रो स्टेशन का नाम ‘गुरुद्वारा बंगला साहिब’ कर दिया जाए। नए नाम वाले स्टेशनों की हालिया सूची पर श्रद्धालुओं के बीच निराशा को जाहिर करते हुए सिंह ने कहा कि सीएम को इस समस्या के समाधान के लिए जल्द से जल्द निर्देश जारी करने चाहिए।

21 मेट्रो स्टेशन के नाम की समीक्षा की गई थी

मालूम हो कि दिल्ली सरकार ने मेट्रो के सात स्टेशनों के नामों में संशोधन और दो स्टेशनों के नामों में पूरी तरह बदलाव किया है। मुख्यमंत्री और प्राधिकरण की चेयरमैन रेखा गुप्ता ने बताया कि डीएमआरसी की डीपीआर में 21 मेट्रो स्टेशन के नाम की समीक्षा की गई थी। इसके बाद 12 स्टेशनों के नाम में किसी तरह का बदलाव न करने का फैसला लिया गया। सीएम ने बताया है कि स्टेशनों का नाम बदलने का फैसला लेते वक्त क्षेत्र की स्थानीय पहचान, उसका ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व आदि का विशेषतौर पर ध्यान रखा गया है।

स्टेशन जिनके नाम में किया गया है संशोधन:-

1. उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार (पूर्व नाम: प्रशांत विहार)

2. जगतपुर-वजीराबाद (पूर्व नाम: जगतपुर)

3. नानक प्याऊ-डेरावल नगर (पूर्व नाम: डेरावल नगर)

4. खानपुर-वायुसेनाबाद (पूर्व नाम: खानपुर)

5. नानकसर-सोनिया विहार (पूर्व नाम: सोनिया विहार)

6. श्री राम मंदिर मयूर विहार (पूर्व नाम: मयूर विहार पॉकेट-1)

7. मंगोलपुर कलां-वेस्ट एन्क्लेव (पूर्व नाम: वेस्ट एन्क्लेव)

स्टेशन जिनके नाम पूरी तरह बदल दिए गए हैं:-

1. हैदरपुर गांव (पूर्व नाम: नॉर्थ पीतमपुरा)

2. मधुबन चौक (पूर्व नाम: पीतमपुरा)

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।