काम की बात: दिल्ली में 1 नवंबर से BS-4 कमर्शियल वाहनों की एंट्री बैन! इन व्हीकल को हरी झंडी

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली में एक नवंबर से BS-4 और उससे पुराने कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जाएगी। हालांकि कुछ वाहनों को छूट दी गई है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

Delhi news
दिल्ली में 1 नवंबर से BS-4 और उससे पुराने कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। (RAJ K RAJ /HT PHOTO)

दिल्ली में एक नवंबर से BS-4 या उससे कम एमिशन नॉर्म्स (उत्सर्जन मानकों) वाले कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। हालांकि, सीएनजी या बिजली से चलने वाले वाहनों को इससे छूट दी जाएगी। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, यह प्रतिबंध हल्के मालवाहक वाहनों (एलजीवी), मध्यम मालवाहक वाहनों (एमजीवी), भारी मालवाहक वाहनों (एचजीवी), अन्य ट्रकों और बसों पर लागू होगा। एडवाइजरी में कहा गया है कि सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा BS-4 एमिशन नॉर्म्स वाली डीजल बसों और ट्रकों को भी छूट मिलेगी।

अखिल भारतीय पर्यटक परमिट (एआईटीपी) के तहत चलने वाले वाहनों और अन्य सर्विस के तहत चलने वाले वाहनों पर भी ये प्रतिबंध लागू होंगे। हालांकि, दिल्ली में रजिस्टर्ड बसों को इससे छूट दी जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस ने और क्या बताया है?

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कारोबारियों, चालकों और बस संचालकों से अपने वाहनों के एमिशन नॉर्म्स और रजिस्ट्रेशन संबंधी डिटेल की जांच करने और दिल्ली में प्रवेश से पहले निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि ये उपाय वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण की रक्षा को देखते हुए किए गए हैं।

दिल्ली सराकर ने जुलाई में जारी किए थे अहम दिशा-निर्देश

दिल्ली सरकार ने जुलाई महीने में सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाले प्रदूषण की रोकथाम करने के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके तहत एक नवंबर से सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में एक समय में 50 फीसदी कर्मचारी ही काम करेंगे, बाकी वर्क फ्रॉम होम पर रहेंगे। इसके अलावा वाहनों की पार्किंग फीस दोगुनी होगी। दिशा-निर्देशों में प्रदूषण बढ़ने पर लगाई जाने वाली ग्रैप की अलग-अलग पाबंदियों को सरकार ने पूरी सर्दियों (1 नवंबर से 28 फरवरी तक) के दौरान स्वत: लागू करने की घोषणा की थी। अलग-अलग पाबंदियों को स्वत: लागू किए जाने के पीछे सरकार का तर्क है कि इससे अलग-अलग आदेश जारी करने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। संबंधित विभाग रियल टाइम में एक्शन ले सकेंगे।

सर्दियों में काफी बढ़ जाता है प्रदूषण

आपको बता दें कि सर्दियों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार प्रदूषण की रोकथाम के लिए अलग-अलग कदम भी उठा रही है मगर जमीनी स्तर पर खास असर होता नहीं दिखाई देता।

नई ईवी पॉलिसी 2.0 भी लेकर आई सरकार

दिल्ली सरकार ने राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या को बढ़ाने के लिए 1 जुलाई से नई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पॉलिसी 2.0 भी लागू की है। इसमें नई इलेक्ट्रिक वाहन खरीद पर बंपर छूट के साथ सब्सिडी देने का प्रावधान है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीदिल्ली में 1 नवंबर से BS-4 कमर्शियल वाहनों की एंट्री बैन! इन व्हीकल को हरी झंडी