सत्य निकेतन में भाजपा के कई बड़े नेताओं की संपत्ति? AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने लगाया आरोप, कहा - नाम सार्वजनिक करो

By Mohit
पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर आप भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि सत्य निकेतन में  भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं ने यहां पर संपत्तियां खरीदी हुई हैं।

Satya niketan
पीजी बिल्डिंग हादसे में अबतक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में एक पांच मंजिला पीजी बिल्डिंग ढहने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) रेखा गुप्ता सरकार पर लगातार हमलावर है। आप ने कहा है कि सत्य निकेतन में भाजपा नेताओं की संपत्तियां हैं इस वजह से यहां पर एक्शन नहीं लिया जाता।

आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बड़े-बड़े नेताओं ने यहां पर संपत्ति खरीदी हुई हैं और इस वजह से दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) यहां पर एक्शन नहीं लेती।

'बड़े-बड़े नेताओं ने यहां पर संपत्तियां खरीदी'

भारद्वाज ने कहा 'देखिए कल से सोशल मीडिया पर लोग खुलेआम कह रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं ने यहां पर संपत्तियां खरीदी हुई हैं। ये जो छात्रों के साथ पीजी के नाम पर लूट हो रही है और एमसीडी उसके ऊपर कार्रवाई नहीं कर रही उसका कारण ये है कि यहां पर बहुत बड़े-बड़े नेताओं ने संपत्ति ले रखी है। हमारी मांग है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से कि किन किन की संपत्ति यहां पर हैं उसे सार्वजनिक किया जाए लोगों को पता चल जाएगा कि कौन-कौन लोग हैं जो यहां पर 'पीजी माफिया' चला रहे हैं। यहां पर 'पीजी सिंडिकेट' चल रहा है।'

आप नेता ने इसके साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन की धीमी रफ्तार का भी आरोप लगाया। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि रेखा गुप्ता को सिर्फ 'रील्स' बनाने के लिए घटनास्थल का दौरा नहीं करना चाहिए। हमने सीएम को उनके सहयोगियों के साथ घटनास्थल करते देखा, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन की रफ्तार कम हुई। हमने देखा है कि कल रात से ही रफ्तार धीमी पड़ चुकी है। इसके पीछे क्या मकसद है? क्या इसका मकसद मौतों की संख्या के बारे में जानकारी देने में देरी करना है?'

मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

वहीं आप नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा ‘दिल्ली में छात्र हॉस्टल के मलबे में जान गंवा रहे हैं और देश का प्रधान मंत्री पेरिस में एक मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने में व्यस्त है। क्या इससे ज्यादा संवेदनहीन नेता इस देश में कभी हुआ है?’

दूसरे दिन भी पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को दूसरे दिन घटनास्थल पहुंचीं और बचाव कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक उपायुक्त समेत पांच अधिकारियों को सोमवार को सस्पेंड कर दिया गया है। एमसीडी के साउथ जोन के उपायुक्त (डीसी) राकेश कुमार के साथ-साथ अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को सस्पेंड किया गया है।

अबतक 7 लोगों की मौत

इस हादसे में अबतक 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है जिनमें से 7 छात्रों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे बीत जाने के बावजूद मलबे को निकालने का काम और इसमें दबे अन्य लोगों को निकालने का काम लगातार युद्धस्तर पर जारी है। यह इमारत बिल्डिंग रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान ढह गई थी।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीसत्य निकेतन में भाजपा के कई बड़े नेताओं की संपत्ति? AAP बोली- नाम सार्वजनिक करो