दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला गियर, कई जगह बारिश; अगले दो घंटे 80 की स्पीड से हवा
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में तो सूरज के ढलने से पहले ही काला अंधेरा छा गया था। इसके बाद तेज हवाएं चलना शुरू हुईं और फिर झमाझम बारिश होने लगी।

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम मौसम ने आखिरकार करवट ले ली। दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं गाजियाबाद में भी बारिश हुई जिससे भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में तो सूरज के ढलने से पहले ही काला अंधेरा छा गया था। इसके बाद तेज हवाएं चलना शुरू हुईं और फिर झमाझम बारिश होने लगी। राजधानी में पालम, आरके पुरम और इंडिया गेट के आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली है।
दिल्ली में अगले दो घंटे के बीच तेज धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस स्पीड की हवा पेड़ और खंभो को उखाड़ने की ताकत रखती है। ऐसे में आप पेड़ और खंभों के आस-पास खड़े होने से बचें।
'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया हुआ है
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज शाम से ही आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने और छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका को लेकर अगले कुछ घंटों के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने रविवार तक बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
दिन तो क्या रात में भी गर्मी कर रही परेशान
राजधानी में बीते कुछ दिनों से लोग दिन में तो भीषण गर्मी का सामना कर ही रहे हैं साथ ही रात में भी गर्मी ने परेशान किया हुआ है। आलम ये है कि 25 मई को तो राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 14 वर्षों में मई माह की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा है।
कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में कल यानी 29 मई को आसमान पर काले बादलों को डेरा लगने का अनुमान जताया गया है। इस वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह गिरावट 35-37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है जो कि फिलहाल आज 42-45 डिग्री के बीच दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 3-5 डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है।
मौसम में बदलाव की क्या वजह?
मौसम में अचानक हुआ ये बदलाव पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ, राजस्थान और आसपास के एरिया में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं का नतीजा है। आर्द्रता के स्तर में बढ़ोत्तरी के बाद मौसम ने करवट लेना शुरू किया है जिसके अगले कुछ दिन जारी रहने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


