दिल्लीवालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Mohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। स्टेडियम और उसके आसपास भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

दिल्लीवालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का रोमांचक मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाना है। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मैच को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। स्टेडियम और उसके आसपास भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, मैच के दौरान शाम 5 बजे से लेकर रात 12 बजे तक स्टेडियम के आसपास के मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है। एडवाइजरी में यात्रियों को परेशानी से बचने के लिए बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से आईटीओ तक), जवाहरलाल नेहरू मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट तक), आसिफ अली मार्ग (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक) और रिंग रोड (राजघाट से आईपी फ्लाईओवर तक का हिस्सा) का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है।

कमर्शियल वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं

मैच के दौरान दरियागंज से दिल्ली गेट, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक और आईटीओ से दिल्ली गेट के बीच किसी भी भारी या कमर्शियल वाहन को एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। मैच देखने आ रहे दर्शकों के लिए उनके गेट नंबर के आधार पर एंट्री तय की गई हैं। अगर आप बहादुर शाह जफर मार्ग से आ रहे हैं तो गेट नंबर 1-8 में एंट्री ले सकते हैं ऐसे ही जवाहरलाल नेहरू मार्ग (अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास) से गेट 10-15 तो हादुर शाह जफर मार्ग (पेट्रोल पंप के पास) से गेट 16-18 पर एंट्री है।

फ्री पार्किंग सुविधा दी

स्टेडियम के ठीक बाहर केवल उन्हीं वाहनों को पार्किंग की अनुमति होगी जिनके पास वैध पार्किंग पास होगा। अन्य दर्शकों के लिए पार्क एंड राइड सुविधा मुहैया कराई गई है। ये सुविधा माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रम रोड पर दी गई है। इन पार्किंग स्थलों के साथ-साथ शांति वन पार्किंग और आसपास की सर्विस रोड से स्टेडियम तक पहुंचने के लिए शटल बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यह बस सेवा मैच शुरू होने से 2 घंटे पहले और मैच खत्म होने के 1 घंटे बाद तक चालू रहेगी।

दिल्ली ट्रैफिक ने की है ये अपील

ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए ओला/उबर जैसी टैक्सियों के लिए पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट्स गेट नंबर 2, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, राजघाट चौक और रिंग रोड पर सर्विस लेन (आईपी फ्लाईओवर और राजघाट के बीच) निर्धारित किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे मेट्रो का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें और लेटेस्ट अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर रखें।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।