काम की बात: दिल्ली: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! LG ने दिए सख्ती बढ़ाने के निर्देश

Mohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

तरनजीत सिंह संधू ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा ‘ट्रैफिक नियमों का पालन करना एक आवश्यक नागरिक जिम्मेदारी है, ट्रैफिक जाम में फंसे वाहनों के कारण होने वाली भीड़भाड़ को कम करने, दुर्घटनाओं को रोकने और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए यह महत्वपूर्ण है।’

दिल्ली: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! LG ने दिए सख्ती बढ़ाने के निर्देश

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उपराज्यपाल ने लोगों से अपील की ही है कि वे ट्रैफिक पुलिस के साथ सहयोग करें ताकि शहर में आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।

तरनजीत सिंह संधू ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा ‘ट्रैफिक नियमों का पालन करना एक आवश्यक नागरिक जिम्मेदारी है, ट्रैफिक जाम में फंसे वाहनों के कारण होने वाली भीड़भाड़ को कम करने, दुर्घटनाओं को रोकने और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए यह महत्वपूर्ण है।’

पूरी दिल्ली में चेकिंग अभियान तेज करने के निर्देश

उन्होंने कहा, 'मैंने ट्रैफिक पुलिस को पूरी दिल्ली में चेकिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। आप भी 'ट्रैफिक प्रहरी' एप का इस्तेमाल करके ऐसे उल्लंघनों की रिपोर्ट करके और सड़क सुरक्षा में अपने योगदान कर इस पहल को और मजबूत बनाकर ईनाम जीत सकते हैं।'

उपराज्यपाल ने लोगों से गलत दिशा में गाड़ी चलाने, सिग्नल जंप करने और खतरनाक तरीके से सड़क पार करने से बचने की अपील की, साथ ही जिम्मेदारी से पार्किंग करने और हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल पर भी जोर दिया।

उन्होंने लिखा 'छोटी-छोटी कोशिशें जैसे जिम्मेदार तरीके से पार्किंग, हेलमेट पहनना और सीट बेल्ट लगाना सड़क पर चल रहे अन्य लोगों और हमारी खुद के परिवार के प्रति चिंता जाहिर करता है।'

संधू ने कहा कि एकसाथ मिलकर किए गई कोशिशों और बुनियादी ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति सभी की प्रतिबद्धता के जरिए दिल्ली को भीड़भाड़ मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सकता है। उन्होंने निवासियों से 'सभी के लिए एक बेहतर राजधानी' के निर्माण में अथॉरिटी का समर्थन करने की भी अपील की।

'दिल्ली को विकसित करना सभी की साझा जिम्मेदारी'

इससे पहले संधू ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कहा था, ‘दिल्ली को नए और बेहतर रूप में विकसित करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। आइए, मिलकर एक ऐसी दिल्ली का निर्माण करें जो पर्यावरण के प्रति जागरूक, सांस्कृतिक रूप से जीवंत, आर्थिक रूप से गतिशील, तकनीकी रूप से प्रगतिशील और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण हो।’

77 तालाबों का 90 दिनों में होगा कायाकल्प

उपराज्यपाल संधू ने शनिवार को डीडीए अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान 77 तालाबों का 90 दिनों में कायाकल्प करने के निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि काम में कोई देरी नहीं हो और समय-सीमा का सख्ती से पालन किया जाए।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।