दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को बड़ी राहत: चिलचिलाती धूप में सिर ठंडा रखेगा ‘AC हेलमेट’

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एसी हेलमेट और पोर्टेबल फैन कुछ ही जवानों को दिए गए हैं क्योंकि यह प्रोजेक्ट फिलहाल ट्रायल फेज में है। अगर ये जवानों के लिए कारगर साबित होते हैं तो इन्हें आने वाले समय में हो सकता है कि सभी जवानों को दिया जाए।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को बड़ी राहत: चिलचिलाती धूप में सिर ठंडा रखेगा ‘AC हेलमेट’

दिल्ली में इन दिनों लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान भीषण गर्मी में घंटों रहकर ड्यूटी करते हैं जो किसी चुनौती से कम नहीं होता। जवानों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए 'एयर कंडीशनर (एसी) हेलमेट' और पोर्टेबल फैन भी दिए जा रहे हैं।

एसी हेलमेट और पोर्टेबल फैन कुछ ही जवानों को दिए गए हैं क्योंकि यह प्रोजेक्ट फिलहाल ट्रायल फेज में है। अगर ये जवानों के लिए कारगर साबित होते हैं तो इन्हें आने वाले समय में हो सकता है कि सभी जवानों को दिया जाए।

हेलमेट को लेकर क्या बोले जवान?

ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि ‘टोपी पहनने और एसी हेलमेट को लगाने के बाद तापमान में काफी फर्क महसूस हो रहा है। इसका वजन 200 ग्राम तक है। रोजाना 8 घंटे की ड्यूटी के दौरान इसे आराम से 4-5 घंटे लगाया जा सकता है।’

हेलमेट में और क्या-क्या खास?

आपको बता दें कि चिलचिलातई गर्मी के दौरान सूरज की किरणें जब पड़ती हैं तो सिर पर काफी गर्मी महसूस होती है। मगर हेलमेट पहनने के बाद सिर पर ठंडका एहसास होता है क्योंकि बाहर के तापमान और सिर के अंदर के तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस से 12 डिग्री सेल्सियस तक का फर्क होता है। इन हेलमेट में छोटे-छोटे कूलिंग फैन और एयर वेंट लगे हैं, जो बैटरी से चलते हैं। इन हेलमेट के अंदर रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरी लगी हुई है जो कि लगभग 8 घंटे तक कूलिंग दे सकती है। हेलमेट का डिजाइन सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

कैसा है राजधानी का मौसम?

मौसम विभाग ने आज के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है। दिल्लीवासी इन दिनों भीषण लू का सामना कर रहे हैं। आलम ये है कि दिन तो क्या रात में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। बीते करीब 14 साल में सोमवार को राजधानी में मई महीने की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। रात में न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सीजन के सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं 23 मई को दिल्लीवासियों को कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने और बारिश के कारण थोड़ी राहत मिली।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।