काम की बात: झुग्गीवासियों को पक्की छत के साथ मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं, दिल्ली सरकार कर रही तैयारी

Apr 04, 2026 04:17 pm ISTMohit पीटीआई, नई दिल्ली
share

सरकार पक्के मकान मुहैया करवाने के लिए पात्रता की समय सीमा में भी 10 साल की बढ़ोत्तरी करने पर विचार कर रही है, जिसे 1 जनवरी 2015 से बढ़ाकर 1 जनवरी 2025 किया जा सतका है। आपको बता दें कि राजधानी में करीब 750 झुग्गी बस्तियां हैं।

झुग्गीवासियों को पक्की छत के साथ मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं, दिल्ली सरकार कर रही तैयारी

दिल्ली में झुग्गी बस्ती वालों के लिए रेखा गुप्ता सरकार नई 'पुनर्वास और विस्थापन पॉलिसी' लेकर आने वाली है। नई पॉलिसी में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्किंग की जगह और ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट जैसी आधुनिक सुविधाएं देने की योजना है।

नई 'पुनर्वास और विस्थापन पॉलिसी' के तहत झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को स्कूल, जन सुविधा केंद्र और महिलाओं के लिए विशेष साफ-सफाई वाले शौचालय देने की भी योजना है। यह पॉलिसी अंतिम चरण में है और इस महीने के अंत तक फाइनल भी हो जाएगी।

राजधानी में करीब 750 झुग्गी बस्तियां

सरकार पक्के मकान मुहैया करवाने के लिए पात्रता की समय सीमा में भी 10 साल की बढ़ोत्तरी करने पर विचार कर रही है, जिसे 1 जनवरी 2015 से बढ़ाकर 1 जनवरी 2025 किया जा सतका है। आपको बता दें कि राजधानी में करीब 750 झुग्गी बस्तियां हैं।

सरकारी जमीन पर बसावट

इनमें से लगभग आधे केंद्र की सरकारी एजेंसियों जैसे रेलवे, भूमि एवं विकास कार्यालय (एल एंड डीओ) और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के स्वामित्व वाली भूमि पर बसी हुई हैं। वहीं बाकी झुग्गी-झोपड़िया दिल्ली सरकार के स्वामित्व वाली भूमि पर स्थित हैं, जहां पुनर्वास का कार्य शहरी विकास विभाग के अंतर्गत दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के जिम्मे है और यह बोर्ड दिल्ली सरकार के अधीन है।

दिल्ली में अभी 2015 की नीति लागू

फिलहाल दिल्ली में पुनर्वास और विस्थापन के लिए 2015 की नीति लागू है। इस पॉलिसी के तहत झुग्गीवासियों को उसी जगह या फिर 5 किलोमीटर के दायरे के भीतर पक्का मकान देने का नियम है। एक 25 वर्ग मीटर के फ्लैट के लिए झुग्गीवासी को 1.12 लाख रुपये से 1.41 लाख रुपये तक देने होते हैं, साथ ही 5 साल के रखरखाव के लिए 30,000 हजार रुपये अलग से देने पड़ते हैं। आपको बता दें कि साल 2008 से अब तक दिल्ली सरकार द्वारका, सुल्तानपुरी, भलस्वा और टिकरी कलां जैसे इलाकों में 52,584 फ्लैट बना चुकी है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।