काम की बात: दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटर बाहर, एड्रेस छिपाने के आरोप पर क्या बोले सीईओ? लिस्ट में अभी भी नाम जुड़वाने का मौका

By Mohit
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता
share

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटर बाहर हो चुके हैं। वहीं राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए एड्रेस छिपाने के आरोप पर क्या दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने जवाब दिया है।

Delhi SIR
दिल्ली SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47 लाख से ज्यादा नाम कट चुके हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की ड्राफ्ट मतदाता सूची से बाहर हुए 47.56 लाख मतदाताओं के नाम बाहर होने पर राजनीतिक दलों की ओर से लगाए जा रहे उनके पते छिपाने के आरोपों पर दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने जवाब दिया है। सीईओ का कहना है कि घर-घर जाकर सत्यापन करने के दौरान जो मतदाता नहीं मिले हैं, उन्हें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट (एएसडीडी) मतदाता के रूप में चिह्नित किया गया है।

बीएलओ ने राजनीतिक दलों की ओर से तैनात किए गए बीएलए (बूथ लेवल एजेंट्स) को समय-समय पर सभी जानकारी दी और सत्यापन का काम पूरा किया। इस दौरान सभी बीएलओ ने बीएलए की बैठकें भी कीं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि बीएलओ की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित प्रारूप में ईसीआईनेट पोर्टल पर एएसडीडी मतदाताओं की सूची तैयार कर सीईओ दिल्ली की वेबसाइट पर अपलोड की गई है।

बीएलए को नोट कर लेने चाहिए थे मतदाताओं के पते

सूची से हटाए गए मतदाताओं का पता न बताए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा मतदान केंद्र-वार नियुक्त किए गए बीएलए-2 को बैठकों के दौरान संबंधित बीएलओ से एएसडीडी मतदाताओं के पते नोट कर लेने चाहिए थे। राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया था कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) को निर्देश दें कि वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें और उन मतदाताओं के पते नोट करें जिन्हें एएसडीडी सूची में दर्शाया गया है। इसके लिए उन्होंने राजनीतिक दलों के नेताओं को पत्र भी भेजे थे।

अभी भी मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं लोग

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक एसआईआर के दौरान तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची सीईओ दिल्ली की वेबसाइट या https://voters.eci.gov.in/download-eroll से देख या डाउनलोड कर सकते हैं। इनके अलावा ईआरओ के कार्यालय में, विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) के पास और सभी तय पोलिंग लोकेशनों पर ड्राफ्ट फोटो वोटर लिस्ट देख सकते हैं।

अगर किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है और वह दिल्ली में रह रहा है और मतदाता बनने के लिए पात्र है तो फार्म-6 भरकर जमा कर सकते हैं। यह फार्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से भरा जा सकता है। इसके साथ निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित दस्तावेज जमा करने होंगे। यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदक मतदाताओं के नाम सत्यापन के बाद अंतिम मतदाता सूची में जुड़ सकते हैं।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीदिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटर बाहर, एड्रेस छिपाने के आरोप पर क्या बोले सीईओ?