दिल्ली बिल्डिंग हादसा : मलबे में फंसे युवक ने वीडियो बना कर मांगी मदद, हैरान कर देगी ये कहानी
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक मलबे के अंदर फंसा हुआ नजर आ रहा है। युवक ने किसी तरह से वीडियो बनाकर मदद की अपील की है

राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें एक स्टूडेंट की मौत हो गई। वहीं, 3 गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहला 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि मलबे में कितने लोग फंसे हैं। वहीं मलबे में दबे एक युवक ने अपना वीडियो बनाकर शेयर किया। उसने लोगों से रेस्क्यू की अपील की।
बता दें कि, दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक मलबे के अंदर फंसा हुआ नजर आ रहा है। युवक ने किसी तरह से वीडियो बनाकर मदद की अपील की है।
'मलबे के अंदर के फोन कर रहे लोग...'
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत गिरने की घटना पर बीजेपी विधायक अनिल शर्मा के मुताबिक, इस इमारत में अलग-अलग जगहों से आए कई छात्र पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। अनिल शर्मा ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि इमारत के अंदर कितने छात्र फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि संख्या पांच, दस या बीस भी हो सकती है, लेकिन इतना तय है कि कुछ छात्र मलबे के अंदर फंसे हैं।
उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और एमसीडी की टीम ने दो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं, कुछ छात्र अंदर से फोन भी कर रहे हैं, जिससे अंदाजा है कि अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। बीजेपी विधायक ने कहा कि बचाव अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मौके पर पूरी टीम भेजी है और सरकार का पूरा ध्यान फिलहाल मलबे में फंसे छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है। उन्होंने कहा कि सभी लोग छात्रों की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
40-50 साल पुरानी थी बिल्डिंग
दिल्ली पुलिस ने बताया कि साउथ कैंपस थाने में दोपहर करीब 1:34 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस और DDMA की टीमें फायर टेंडर और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि सत्य निकेतन की यह इमारत करीब 40 से 50 साल पुरानी थी और इसमें बेसमेंट के अलावा पांच मंजिलें थीं। बिल्डिंग का इस्तेमाल PG के रूप में किया जा रहा था और हादसे के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। अब तक छह लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है।


