3 मई को दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले ध्यान दें, इस लाइन के समय में बदलाव
दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन संबंधी ये एडवाइजरी डेली रूटीन यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि ब्लू लाइन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सबसे व्यस्त लाइन में से एक है। एडवाइजरी के मुताबिक, अलग-अलग स्टेशनों से चलने वाली पहली ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। डीएमएरसी ने एक्स पर जानकारी दी है कि ब्लू लाइन पर 3 मई (रविवार) को मेट्रो ट्रेनों के सुबह के संचालन (पहली मेट्रो) के समय में बदलाव किया गया है। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे रविवार सुबह अपनी यात्रा की योजना अतिरिक्त समय लेकर बनाएं ताकि उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में असुविधा न हो। एडवाइजरी के मुताबिक, अलग-अलग स्टेशनों से चलने वाली पहली ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है।
डीएमआरसी के मुताबिक ‘ब्लू लाइन के सुप्रीम कोर्ट और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) पर 2 मई 2026 की रात को रखरखाव के काम के चलते रविवार 3 मई की सुबह को ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अतिरिक्त समय के साथ यात्रा करें।’
किन स्टेशन पर सेवाएं प्रभावित?
वैशाली-द्वारका सेक्टर 21 के बीच रविवार को पहली ट्रेन का संचालन सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर होगा जबकि ट्रेन के संचालन का रेगुलर समय सुबह 6 बजे होता है। लक्ष्मी नगर-द्वारका सेक्टर 21 के बीच यात्रियों को पहली ट्रेन का संचालन सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर होगा जबकि रेगुलर समय सुबह 6 बजे होता है। इसी तरह यमुना बैंक-द्वारका सेक्टर 21 के बीच पहली ट्रेन का संचालन सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर होगा जबकि रेगलुर समय सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर है।
इन रूटस की टाइमिंग में नहीं हुआ बदलाव
नोएडा इलेक्टॉनिक सिटी-द्वारा सेक्टर 21 के बीच पहली ट्रेन के समय में बदलाव नहीं किया गया है। रविवार सुबह इस रूट पर पहली ट्रेन सुबह 6 बजे मिलेगी। वहीं द्वारका-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच चलने वाली पहली ट्रेन सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर ही मिलेगी। द्वारा सेक्टर 21-नोएडा इलेक्टॉनिक सिटी के बीच चलने वाली पहली ट्रेन सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर तो द्वारका सेक्टर 21 - वैशाली के बीच पहली ट्रेन सुबह 6 बजे मिलेगी।
सबसे व्यस्त लाइन में से एक
दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन संबंधी ये एडवाइजरी डेली रूटीन यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि ब्लू लाइन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सबसे व्यस्त लाइन में से एक है। आपको बता दें कि डीएमआरसी अक्सर शनिवार और रविवाद के दिन ही रखरखाव का काम करती है क्योंकि इस दिन यात्रियों की संख्या कम होती है। डीएमआरसी अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यात्रियों को मेट्रो से जुड़े अपडेट्स देता रहता है।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


