दिल्ली में बारिश की संभावना? IMD मौसम वैज्ञानिक ने दिया ताजा अपडेट, अगले 7 दिनों का हाल
आईएमडी की सेटेलाइट तस्वीरों में देश के उत्तरी क्षेत्र के पास एक पश्चिमी विक्षोभ दिखाई दे रहा है। आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तरी भारत और हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

दिल्ली में इन दिनों लोग भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे हैं। दिन तो क्या रात में भी जबरदस्त भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। दिल्लीवासियों को अब बारिश की उम्मीद है जिससे मौसम के मिजाज में थोड़ा बदलाव आए और राहत मिले। ऐसे में सवाल यह है कि इस भीषण गर्मी और सूरज के तीखे तेवर के बीच दिल्ली में बारिश की संभावना हैं या नहीं?
आईएमडी की सेटेलाइट तस्वीरों में देश के उत्तरी क्षेत्र के पास एक पश्चिमी विक्षोभ दिखाई दे रहा है। आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर भारत और हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। INSAT-3DS सैटेलाइट की तस्वीरों में 21 मई यानी आज भारत के निकट विशेषकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर विशाल बादल क्षेत्र को देखा गया है। तस्वीरों में अरब सागर में नमी का एक तेज बहाव भी देखा गया है और साथ ही उत्तर पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में बादलों की गतिविधि में बढ़ोत्तरी देखी गई है।
बारिश की संभावना है मगर फिलहाल…
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के वजह से बारिश की संभावना है मगर फिलहाल ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं जिससे कहा जा सके कि यह कितना तीव्र होगा। आईएमडी के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में कहीं कम तो कहीं ज्यादा, निचले और मध्यम दर्जे के बादल और साथ ही कुछ इलाकों में तेज से लेकर बहुत तेज बादलों की हलचल देखने को मिल रही है। इसके साथ ही अरब सागर के मध्य और दक्षिणी भागों में छिटपुट निम्न और मध्यम स्तर के बादल देखने को मिले हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने इंडिया टुडे को बताया कि अभी तक इसके प्रभाव की तीव्रता के बारे में कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं।
अगले 6 से 7 दिन लू चलेगी
आईएमडी के नरेश कुमार ने कहा कि 'अगले 6 से 7 दिन उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के अधिकांश क्षेत्रों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, 'हमने पंजाब, हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अगले 6 से 7 दिनों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इसके अलावा, हमने पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों के लिए 3 दिनों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है।'
उन्होंने यह भी बताया कि गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है जिसके वजह से, जम्मू-कश्मीर में आज से लू की स्थिति में कमी आने की संभावना है। खास तौर पर एनसीआर-दिल्ली में, तापमान फिलहाल 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, और लगभग पूरे सप्ताह ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। इसलिए, हमने एनसीआर-दिल्ली क्षेत्र के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।
14 साल में मई की सबसे गर्म रात दर्ज
इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ लगभग बीते 14 साल में मई की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। दिल्ली में इससे ज्यादा न्यूनतम तापमान 26 मई 2012 को 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
(एजेंसी के इनपुट के साथ)
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


