दिल्ली के 12 स्पेशल स्कूल में 9 मार्च से एडमिशन, जानें कब तक जमा करने होंगे दस्तावेज; जानें पूरा प्रॉसेस

Mar 07, 2026 05:55 pm ISTMohit पीटीआई, नई दिल्ली
share

विभाग ने कहा है कि रजिस्टर्ड आवेदकों को स्कूलों का आवंटन सीटों की उपलब्धता के आधार पर 1 अप्रैल को किया जाएगा और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया 2 अप्रैल को खत्म हो जाएगी। जिन कक्षाओं में सीट से ज्यादा आवेदन आएंगे उनका चयन ड्रा सिस्टम के जरिए किया जाएगा।

दिल्ली के 12 स्पेशल स्कूल में 9 मार्च से एडमिशन, जानें कब तक जमा करने होंगे दस्तावेज; जानें पूरा प्रॉसेस

दिल्ली सरकार 12 स्पेशल स्कूल में 9 मार्च से एडमिशन की प्रक्रिया को शुरू करने जा रही है। मौजूदा एकेडमिक सेशन के लिए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त 12 स्पेशल स्कूल के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय के अनुसार इन स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 मार्च तक जारी रहेगी। शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले इन स्कूलों में नर्सरी से 10वीं और 12वीं कक्षा तक एडमिशन किए जाएंगे। अभिभावक 18 मार्च से 23 मार्च के बीच वर्किंग टाइम में दस्तावेज जमा और सत्यापित कर सकेंगे।

विभाग ने कहा है कि रजिस्टर्ड आवेदकों को स्कूलों का आवंटन सीटों की उपलब्धता के आधार पर 1 अप्रैल को किया जाएगा और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया 2 अप्रैल को खत्म हो जाएगी। जिन कक्षाओं में सीट से ज्यादा आवेदन आएंगे उनका चयन ड्रा सिस्टम के जरिए किया जाएगा।

अभिभावक 18 मार्च से 23 मार्च के बीच वर्किंग टाइम में दस्तावेज जमा और सत्यापित कर सकेंगे।

जरूरत पड़ी तो ड्रा भी होगा

शिक्षा निदेशालय के बयान में कहा गया है कि अगर जरूरत पड़ी, तो यह ड्रा 24 मार्च को सुबह 11 बजे स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और अभिभावकों की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा। दस्तावेजों के सत्यापन और ड्रा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 मार्च को चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। वहीं शुरुआती आवंटन के बाद सीटें खाली रह जाती हैं तो वेटिंग लिस्ट में शामिल बच्चों को 3 अप्रैल से 5 अप्रैल के बीच एडमिशन दिया जाएगा।

दिव्यांग बच्चों को ही एडमिशन मिलेगा

आपको बता दें कि इन 12 स्कूलों में दिव्यांग बच्चों को ही एडमिशन मिलेगा। ऐसे बच्चे जो ठीक से देख नहीं पाते या फिर बौद्धिक अक्षमता वाले बच्चे भी शामिल हैं। इन स्कूलों में बच्चों को खास तरह से पढ़ाई करवाई जाती हैं और खास सुविधाएं दी जाती हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अलग-अलग एक्टिविटी भी करवाई जाती है जिनसे उनमें अलग-अलग स्किल भी डेवलप होती है। इन स्कूलों में दाखिले के कुछ खास नियम हैं, जैसे कि उम्र की सीमा और दिव्यांगता की श्रेणी आदि जो कि सरकारी नियमों और गाइडलाइन्स के आधार पर बनाए गए हैं।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।