दिल्ली सरकार के हर दफ्तर में अब बायोमेट्रिक अटेंडेंस, अब नहीं चलेगी 'मनमर्जी'
सरकार ने इसे सख्ती के साथ लागू करने के निर्देश जारी किए हैं जिससे अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। वर्तमान में, सेक्रेटरी स्तर से नीचे के सभी अधिकारियों के लिए बायोमेट्रिक के जरिए अपनी अटेंडेंस दर्ज कराना अनिवार्य है।

दिल्ली सरकार ने अपने सभी विभागों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस शुरू करने का आदेश दिया है। अब कर्मचारियों को सुबह 9:30 बजे तक ऑफिस पहुंचकर अपनी अटेंडेंस लगानी होगी। यह नियम सबके लिए है, चाहे वो एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी और सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी हों या बाकी कर्मचारी। समय का पालन करना अब सबके लिए जरूरी होगा। सरकार ने सभी विभागों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम इंस्टॉल करने के निर्देश जारी किए हैं।
सरकार ने इसे सख्ती के साथ लागू करने के निर्देश भी जारी किए हैं जिससे अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। वर्तमान में, सेक्रेटरी स्तर से नीचे के सभी अधिकारियों के लिए बायोमेट्रिक के जरिए अपनी अटेंडेंस दर्ज कराना अनिवार्य है।
सीएम ने दिए हैं निर्देश
इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक, हाल में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्टेट जीएसटी ऑफिस का औचक निरीक्षण किया था और इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी ऑफिस में मौजूद नहीं थे। मुख्यमंत्री ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर ही अनुपस्थित अधिकारियों को 'कारण बताओ नोटिस' जारी करने का निर्देश दे डाला था। इसी को देखते हुए सीएम ने बॉयोमेट्रेकि अटेंडेंस सिस्टम को लागू करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस रिपोर्ट की भी मांग
देर से आने वाले, हाजिरी न लगाने वाले या जल्दी चले जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने मंथली बायोमेट्रिक अटेंडेंस रिपोर्ट की भी मांग की है। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के आने-जाने के औसत समय की डिटेल भी होगी।
'मनमर्जी' करने वाले कर्मचारियों की पहचान
यानी जो कर्मचारी देर से आएंगे, जल्दी ऑफिस छोड़ेंगे या बायोमेट्रिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे उनकी पहचान आसानी से की जा सकेगी। यह नियम सभी अधिकारियों पर समान रूप से लागू होगा। मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


