काम की बात: PNG और LPG कनेक्शन वाले ध्यान दें! दिल्ली सरकार ने दी ये अहम जानकारी
अरुण कुमार झा ने कहा ‘सरकार वर्तमान में पीएनजी के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सरकार हर घर तक पीएनजी उपलब्ध कराने का कोशिश कर रही है। जिन इलाकों में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है, वहां के निवासियों से अनुरोध है कि वे तुरंत पीएनजी कनेक्शन ले लें।

दिल्ली सरकार शहर में एलपीजी संकट के बीच पीएनजी कनेक्शन के विस्तार पर जोर दे रही है। अब दिल्ली के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त आयुक्त, अरुण कुमार झा ने एलपीजी और पीएनजी को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि जिस किसी भी एरिया में पीएनजी की उपलब्धता है वहां के लोग बिना किसी देरी के कनेक्शन ले लें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अगर वह आने वाले समय में कनेक्शन नहीं लेते हैं तो उनके एलपीजी कनेक्शन के ऊपर भी इसका असर पड़ सकता है।
अरुण कुमार झा ने कहा ‘सरकार वर्तमान में पीएनजी के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सरकार हर घर तक पीएनजी उपलब्ध कराने का कोशिश कर रही है। जिन इलाकों में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है, वहां के निवासियों से अनुरोध है कि वे तुरंत पीएनजी कनेक्शन ले लें। भविष्य में पीएनजी कनेक्शन न लेने पर उनके एलपीजी कनेक्शन पर भी इसका असर पड़ सकता है।’
कंट्रोल रूम शुरू किया गया
उन्होंने जानकारी दी कि ‘हमने आज (एलपीजी सिलेंडरों की) कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए एक कंट्रोल रूम शुरू किया है। हम दिल्ली पुलिस और ऑयल मार्केटिंग डिपार्टमेंट के सहयोग से कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। हम इस संबंध में एक अभियान शुरू करेंगे। कल, हमने अलीपुर और बवाना में लगभग 100 सिलेंडर बरामद किए हैं।’
सरकार का दावा - एलपीजी की सप्लाई चेन मजबूत
आपको बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से समुद्री आपूर्ति मार्ग बाधित है। इस वजह से भारत में एलपीजी का संकट पैदा हो गया है। हालांकि अरुण कुमार झा ने कहा है कि राजधानी में एलपीजी की सप्लाई चेन मजबूत बनी हुई है, लेकिन 'बैकलॉग' के चलते उपभोक्ताओं तक सिलेंडर आपूर्ति में वक्त लग रहा है।
नए पीएनजी कनेक्शन को लेकर हुई थी मीटिंग
आपको बता दें कि शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने बीते सोमवार एक मीटिंग में अधिकारियों को चार लाख नए पीएनजी कनेक्शन देने के लिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश भी दिए हैं। मंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली में लगभग 18 लाख पाइपलाइन वाली पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने की क्षमता है, जिनमें से 14 लाख पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


