दिल्ली में मुफ्त में सोलर पैनल लगाएगी रेखा गुप्ता सरकार; फ्री बिजली मिलेगी, कमाई भी होगी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली सरकार ने मुफ्त बिजली के साथ कमाई का भी इंतजाम कर दिया है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार 2.30 लाख छतों पर मुफ्त में सोलर पैनल लगाने जा रही है।

 Delhi Chief Minister Rekha Gupta,
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि मुफ्त बिजली होगी और अतिरिक्त कमाई भी होगी।

दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने मुफ्त बिजली को लेकर एक और बड़ा तोहफा दिया है। रेखा गुप्ता की अगुआई वाली सरकार ने दिल्ली की सोलर पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी देते हुए मुफ्त सोलर पैनल वितरण का ऐलान किया है। इसके तहत 2.30 लाख परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल दिया जाएगा।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सौर ऊर्जा नीति का अगला संस्करण लॉन्च किया गया है। इसके तहत 400 यूनिट तक मासिक खपत वाले घरों पर सरकार तीन केवी का सोलर सिस्टम बिना कोई राशि लिए लगाएगी। 2.30 लाख छतों पर पूरी तरह से मुफ्त सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं सरकार की तरफ से ही पांच साल तक इसको ऑपरेट किया जाएगा और मेटेंन भी करेगी। इसके सभी फायदे उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का नहीं बल्कि बिजली को उत्पादक बनाने का भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक सोलर पैनल लगाते समय उपभोक्ताओं को पैसा देना होता था और सरकार धीरे-धीरे सब्सिडी देती थी, लेकिन अब सरकार पहले ही पूरा खर्च देकर मुफ्त में इसे लगवाएगी।

100 यूनिट बेचने पर करीब 950 रुपये की कमाई होगी: रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 केवी रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए केंद्र सरकार 78 हजार रुपये की सब्सिडी देती है और दिल्ली सरकार भी इतनी ही राशि खर्च करती है। उन्होंने कहा कि कुल सब्सिडी और लागत का जो गैप था अब उसे भी दिल्ली सरकार ही वहन करेगी। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं की खपत 400 यूनिट तक है, उनकी छतों पर तीन केवी का सिस्टम बिना किसी शुल्क के लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन परिवारों को मिल रही बिजली वाली सब्सिडी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन केवी के सोलर पैनल से करीब 300 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा, 200 यूनिट की खपत के बाद यदि परिवार अतिरिक्त 100 यूनिट को वापस इन्फ्रा में डालेगा तो करीब 950 रुपये की कमाई भी होगी।

मार्च तक 2.30 लाख परिवारों को फायदा, हर छत पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य: सीएम

सरकार ने मार्च 2027 तक 2.30 लाख घरों की छतों पर यह सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि जीरो से 200 यूनिट की कैटिगरी वाले उपभोक्ताओं को मौजूदा सब्सिडी का लाभ मिलता रहेगा और एलिजिबल इलेक्ट्रीसिटी सेविंग में 50 फीसदी पर 3 रुपये प्रति यूनिट इंसेंटिव मिलेगा जो करीब 300 रुपये बनता है, यदि आप केवल दो केबी का सोलर पैनल लगाते हैं और बची हुई बिजली को डिस्कॉम पर एक्सपोर्ट करने पर पैसे मिलेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ग्राहक अब सिर्फ बिजली इस्तेमाल नहीं करेंगे बल्कि पैदा भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का टारगेट है कि दिल्ली की हर छत पर सोलर पैनल लगे। 10 हजार सरकारी इमारतों पर लगाने का काम पहले से जारी है। उन्होंने कहा कि 10 केबी तक के रेजिडेंशियल सिस्टम पर लगने वाला रजिस्ट्रेशन फीस भी माफ कर दिया गया है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीदिल्ली में मुफ्त में सोलर पैनल लगाएगी रेखा सरकार; फ्री बिजली मिलेगी, कमाई भी